एक्सप्लोरर

ISRO ने 5 सालों में विदेशी सैटलाइट की लॉन्चिंग से कमाए 1000 करोड़ से ज्यादा, केंद्रीय मंत्री ने संसद में दी जानकारी

एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि ISRO ने विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण से पिछले पांच सालों में लगभग 1100 करोड़ रुपये कमाए हैं.

ISRO Foreign Satellites Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पिछले कई सालों में विदेशी उपग्रहों (Satellites) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है. इसरो ने इन विदेशी सैटेलाइटों के प्रक्षेपण से करोड़ों रुपये कमाए. यह जानकारी संसद में अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी है. एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार (15 दिसंबर) को राज्यसभा को बताया कि इसरो ने विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण से पिछले पांच सालों में लगभग 1100 करोड़ रुपये कमाए हैं.

पिछले पांच सालों यानी जनवरी 2018 से नवंबर 2022 के बीच इसरो ने इन विदेशी सैटेलाइटों का प्रक्षेपण किया है. इसरो ने अपने कॉमर्शियल हथियारों के माध्यम से  कुल 19 देशों के 177 विदेशी उप्रगह लॉन्च किए हैं. इन 19 देशों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, फिनलैंड, फ्रांस, इजराइल, इटली, जापान, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, मलेशिया, नीदरलैंड, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका भी शामिल है.

करीब 1100 करोड़ रुपये की हुई कमाई

नए आंकड़ों के अनुसार PSLV से राजस्व और वाणिज्यिक समझौतों के तहत जियो सिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV-MKIII, जिसे अब LVM-3) के रूप में जाना जाता है, लॉन्चर भी शामिल हैं. मंत्री ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि इन उड़ानों से संगठन को करीब 1100 करोड़ रुपये (94 मिलियन डॉलर और 46 मिलियन यूरो)  की कमाई हुई है.

वहीं, इसके पहले जुलाई में केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा था कि इसरो ने अपने जीवनकाल में 223 मिलियन डॉलर (1,830 करोड़) की कमाई पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) पर विदेशी उपग्रह को लॉन्च करने से की थी.

साल की शुरुआत में ISRON ने 36 OneWeb सैटलाइट किए लॉन्च

इस साल की शुरुआत में LVM-3 ने एक ही मिशन में 36 वनवेब उपग्रह (OneWeb satellites) लॉन्च किए और पहली बार एक भारतीय कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस  ने 18 नवंबर, 2022 को निजी तौर पर विकसित रॉकेट विक्रम एस (Vikram S) को अंतरिक्ष में भेजा था. इसरो ने अपने इस मिशन को 'प्रारंभ' (Prarambh) नाम दिया था.

यह भी पढ़ें: Collegium Row: जजों की नियुक्ति पर झगड़े को लेकर कानून मंत्री ने संसद में दिया जवाब, कहा- 'देश की भावना के खिलाफ हो रहा काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget