एक्सप्लोरर

Chandrayaan-3 Mission: भारत ने रचा इतिहास! चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3, ऐसा रहा लॉन्चिंग से लैंडिंग तक का सफर

Chandrayaan-3 Mission: भारत ने इतिहास रच दिया है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के मुताबिक तय समय पर ही मिशन पूरा हुआ है.

Chandrayaan-3 Mission: चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है. इसरो (ISRO) के मुताबिक तय समय पर ये मिशन पूरा हुआ है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही देश भर में खुशी का माहौल है.

चंद्रयान-3 के चांद के पास पहुंचने के साथ ही भारत का नाम भी इतिहास के पन्नों में कैद हो गया है. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का सपना भी इसी के साथ पूरा हो गया. 14 जुलाई को चंद्रयान-3 के लॉन्च होने के बाद से ही ये यात्रा जारी थी. पूरी दुनिया को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था. 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा. इस लैंडर में एक रोवर है. चलिए आपको बताते हैं 14 जुलाई से अब तक यात्रा कैसी रही और क्या कुछ हुआ?

लॉन्चिंग से लैंडिंग तक का सफर

14 जुलाई 2023- एलवीएम-3 एम-4 व्हीकल की मदद से चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया गया. चंद्रयान-3 ने नियत ऑर्बिट में अपनी यात्रा शुरू की.

15 जुलाई 2023- आईएसटीआरएसी/इसरो, बेंगलुरु से ऑर्बिट बढ़ाने की पहली प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई. जिसके बाद यान 41762 किलोमीटर x 173 किलोमीटर ऑर्बिट में पहुंचा.

17 जुलाई 2023- दूसरे ऑर्बिट में एंट्री की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया. चंद्रयान-3 ने 41603 किलोमीटर x 226 किलोमीटर ऑर्बिट में प्रवेश किया. 

22 जुलाई 2023- अन्य ऑर्बिट में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हुई. 25 जुलाई को इसरो ने एक बार फिर एक ऑर्बिट से दूसरे ऑर्बिट में जाने की प्रक्रिया पूरी की. चंद्रयान-3 71351 किलोमीटर x 233 किलोमीटर की ऑर्बिट में पहुंचा.

1 अगस्त 2023- इसरो ने ‘ट्रांसलूनर इंजेक्शन’ (एक तरह का तेज धक्का) को सफलतापूर्वक पूरा किया और अंतरिक्ष यान ट्रांसलूनर ऑर्बिट में पहुंचा. इसके साथ स्पेस 288 किलोमीटर x 369328 किलोमीटर की ऑर्बिट में पहुंच गया.

5 अगस्त 2023- चंद्रयान-3 की लूनर ऑर्बिट इनसर्शन (चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने की प्रक्रिया) सफलतापूर्वक पूरी हुई. 164 किलोमीटर x 18074 किलोमीटर की ऑर्बिट में पहुंचा.

6 अगस्त 2023-  यान को चंद्रमा की सतह के और नजदीक भेजने की प्रक्रिया की गई. इसके बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 170 किमी x 4313 किमी रह गई है. अंतरिक्ष एजेंसी ने मून ऑर्बिट में प्रवेश के दौरान चंद्रयान-3 की तरफ लिया गया चंद्रमा का वीडियो शेयर किया.

9 अगस्त 2023- चांद के निकट पहुंचने की एक और प्रक्रिया के पूरा होने के बाद चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटकर 174 किलोमीटर x 1437 किलोमीटर रह गई. 

14 अगस्त 2023- चंद्रमा के निकट पहुंचने की एक और प्रक्रिया के पूरा होने के बाद चंद्रयान-3 कक्षा का चक्कर लगाने के चरण में पहुंचा. यान 151 किलोमीटर x 179 किलोमीटर की ऑर्बिट में पहुंचा. 

16 अगस्त 2023- ‘फायरिंग’ की एक और प्रक्रिया पूरी होने के बाद यान को 153 किलोमीटर x 163 किलोमीटर की ऑर्बिट में पहुंचाया गया. 

17 अगस्त 2023- लैंडर मॉडयूल को प्रणोदन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग किया गया. इसके बाद 19 अगस्त को इसरो ने अपनी कक्षा को घटाने के लिए लैंडर मॉड्यूल की डी-बूस्टिंग की प्रक्रिया की. लैंडर मॉड्यूल अब चंद्रमा के निकट 113 किलोमीटर x 157 किलोमीटर की ऑर्बिट में पहुंचा.

20 अगस्त 2023- लैंडर मॉड्यूल पर एक और डी-बूस्टिंग यानी कक्षा घटाने की प्रक्रिया पूरी की गई. लैंडर मॉड्यूल 25 किलोमीटर x 134 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचा.

21 अगस्त 2023- चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का ‘वेलकम बडी’ (स्वागत दोस्त) कहकर स्वागत किया. दोनों के बीच दो तरफा संचार कायम हुआ. इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क’ (आईएसटीआरएसी) में स्थित मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) को अब लैंडर मॉड्यूल से संपर्क के और तरीके मिले.

22 अगस्त 2023- इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) से करीब 70 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं. सिस्टम की नियमित जांच की जा रही है. चंद्रमा के निकट पहुंचने की प्रक्रिया सहजता से जारी है.

23 अगस्त 2023- शाम 6 बजकर चार मिनट पर चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने सुरक्षित एवं सॉफ्ट लैंडिग की और इतिहास रच दिया.

ये भी पढ़ें: 

BRICS Summit: 'भारत ब्रिक्स के विस्तार का पूरा समर्थन करता है', पीएम मोदी क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'50 विधायकों ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', TMC में टूट पर रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'TMC के 50 MLA ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'VIP गाड़ी की वजह से ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला', वीडियो का दावा झूठा, पुलिस ने कहा- वायरल करने से पहले सच जान लें
'VIP गाड़ी की वजह से ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला', वीडियो का दावा झूठा, पुलिस ने कहा- वायरल करने से पहले सच जान लें
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
550 भारतीयों को UN ने किया सम्मानित, दक्षिण सूडान में दूर किया बड़ा संकट!
550 भारतीयों को UN ने किया सम्मानित, दक्षिण सूडान में दूर किया बड़ा संकट!

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
फार्म हाउस में ऐसे उगाएं 'चौसा' मैंगो, मार्केट में खूब होती है डिमांड
फार्म हाउस में ऐसे उगाएं 'चौसा' मैंगो, मार्केट में खूब होती है डिमांड
Embed widget