एक्सप्लोरर

NISAR Mission: ISRO और NASA ने मिलकर बनाया NISAR सैटेलाइट, किसानों से लेकर वैज्ञानिकों तक, कैसे मिलेगा फायदा?

NISAR Satellite: निसार मिशन भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है क्योंकि NASA के साथ जारी इस मिशन में ISRO ने सिर्फ अपनी भागीदारी निभाई बल्कि सैटेलाइट का आधा हिस्सा भी खुद ही बनाया है.

धरती की कोई भी हलचल अब छिप नहीं पाएगी. NASA और ISRO ने साथ मिलकर दुनिया का पहला डुअल-रडार सैटेलाइट NISAR -NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar बनाया है, जो एक बड़ा गेमचेंजर साबित होगा. 

श्रीहरिकोटा से बुधवार (30 जुलाई, 2025) को लॉन्च हो रहा NISAR एक रडार सैटेलाइट है, जो धरती की सतह और बर्फ से ढके इलाकों का उच्च-रिज़ोल्यूशन 3D नक्शा तैयार करेगा. यह इतना संवेदनशील है कि सेंटीमीटर के अंश जितने छोटे बदलाव भी रिकॉर्ड कर सकता है. यह मिशन ना केवल विज्ञान के लिए बल्कि आम नागरिकों और policymakers के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा.

NISAR भारत के लिए गर्व की बात

बड़ी बात ये है कि NISAR मिशन भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है. इसमें ISRO ने इसमें सिर्फ भागीदारी ही नहीं निभाई, बल्कि सैटेलाइट का आधा हिस्सा खुद बनाया है, जैसे S-बैंड रडार, सैटेलाइट का ढांचा और रॉकेट. ये सैटेलाइट भारत से ही लॉन्च होगा, जो दिखाता है कि भारत अब किसी भी बड़े अंतरिक्ष मिशन को खुद अपने दम पर संभाल सकता है.
 
इसरो ने S-बैंड रडार बनाया है, जो सैटेलाइट का एक बड़ा और जरूरी हिस्सा है, खासकर खेती और सतह पर नजर रखने के लिए. सैटेलाइट का ढांचा (bus) ISRO ने तैयार किया है, जिसमें सभी सिस्टम जुड़ते हैं. GSLV रॉकेट दिया है जो इस सैटेलाइट को स्पेस में पहुंचाएगा. इसके अलावा डेटा रिसीव करना, उसकी प्रोसेसिंग और लोगों तक पहुंचाना, ये काम ISRO के सेंटर करेंगे. मिशन ऑपरेशन और कंट्रोल भारत की टीम संभालेगी, जो स्पेस में रहकर सैटेलाइट से डेटा लेती और दिशा-निर्देश भेजती है.

NISAR के सबसे बड़े फैक्ट्स 

अब तक का सबसे hi– tech रडार सिस्टम है. NISAR में दो सिंथेटिक एपरचर रडार लगे हैं. L-बैंड रडार (NASA द्वारा विकसित). S-बैंड रडार (ISRO द्वारा निर्मित) है. इन दोनों की ताकत को मिलाकर यह सैटेलाइट दुनिया का पहला डुअल-फ्रीक्वेंसी रडार सिस्टम बनता है. L-बैंड गहरी सतहों और जंगलों की परतों तक पहुंच सकता है, जबकि S-बैंड सतह की ऊपरी गतिविधियों का सूक्ष्म अध्ययन करता है.

हर 12 दिन में पूरी धरती का सर्विलांस 

NISAR पूरी पृथ्वी की स्कैनिंग हर 12 दिन में दो बार करेगा. यह कार्यक्षमता खास तौर पर उन इलाकों के लिए उपयोगी होगी, जहां भूकंप, हिमस्खलन, बर्फ पिघलने या जंगल कटने जैसी गतिविधियाँ होती हैं. इसकी दृष्टि बादलों, बारिश, अंधेरे किसी चीज़ से नहीं रुकती.

आपदाओं से पहले चेतावनी देगा NISAR

भूकंप, ज्वालामुखी, लैंडस्लाइड और बांध जैसी संरचनाओं पर नजर रखकर NISAR संभावित खतरे पहले ही भांप सकेगा. उदाहरण के तौर पर, यह फॉल्ट लाइनों पर हुई गतिविधि से यह समझ सकेगा कि कौन सी जगह खतरे में है और कब वहां भूचाल आ सकता है.

NISAR से किसे फायदा होगा? 

किसानों को फसलों की सेहत और जल प्रबंधन को समझने में मदद मिलेगी. वैज्ञानिक ग्लेशियरों, परमहिमानी क्षेत्रों, वनों और दलदलों के परिवर्तन की ट्रैकिंग कर सकेंगे. प्राकृतिक आपदाओं के रिस्क को पहले से पहचानकर सरकारें लोगों की सुरक्षा योजनाएं बना सकेंगी. क्लाइमेट चेंज को लेकर विश्वस्तरीय नीतियों को और सटीक बनाया जा सकेगा.

NISAR की लॉन्चिंग- तारीख और स्थान

लॉन्च की तारीख: 30 जुलाई 2025 ( शाम 5:40 ) 
लॉन्च स्थल: सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा, भारत
रॉकेट: ISRO का GSLV (Geosynchronous Satellite Launch Vehicle)

ये भी पढ़ें

Shama Parveen: आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ी शमा परवीन गिरफ्तार, इस खतरनाक मकसद के लिए मिली जिम्मेदारी

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget