एक्सप्लोरर

फलस्तीन पर बयान को लेकर नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने घेरा तो शरद पवार बोले- 'मैं पीएम मोदी की सराहना करता हूं कि...'

Israel-Hamas War: इजरायल और फलस्तीन के मुद्दे पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल पर पलटवार किया.

Sharad Pawar On Piyush Goyal: इजरायल और फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच चल रही जंग को लेकर देश में बयानबाजी जारी है. मामले को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार के रुख पर बीजेपी ने हमला किया तो उन्होंने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को पलटवार किया. 

पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने सोशल मीडिया एक्स पर बयान शेयर करते हुए इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की टिप्पणी का जिक्र किया है.

उन्होंने कहा कि इजरायल-फलस्तीन पर उनकी टिप्पणी को लेकर जिन बीजेपी नेताओं ने उनकी आलोचना की थी वो राजा के प्रति ज्यादा वफादार हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फलस्तीन को सहायता जारी रखने वाले बयान का स्वागत करते हुए उनकी सराहना की. 

शरद पवार ने क्या कहा?
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा, ''मैंने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी तक की इजरायल और फलस्तीन के मुद्दे पर रखी राय जैसे विचार दिए थे. ये लोग विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहते थे. इजरायल और फलस्तीन एक-दूसरे के पड़ोसी के रूप में शांति और सद्भाव से रह सकें. मैं इजरायल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत के पिछले प्रधानमंत्रियों के अपनाए गए रुख का समर्थन करने के लिए पीएम मोदी की सराहना करता हूं.''

उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि जिन बीजेपी नेताओं ने मेरे बयान को गलत समझा वे ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर देश के रुख को समझेंगे. 

पीएम मोदी ने क्या कहा है?
पीएम मोदी ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को कहा, ''फलस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बातचीत की. इस दौरान मैंने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की. हम फलस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे. हमने क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की है. हमने इजरायल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया.''

पीयूष गोयल और हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा था?
पीयूष गोयल ने हाल ही में सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''ये बहुत परेशान करने वाला है कि शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता इजरायल पर हुए आतंकी हमले पर भारत के रुख को लेकर बेतुके बयान देते हैं. दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद के खतरे की सभी रूपों में निंदा की जानी चाहिए. यह अफसोस की बात है कि वो व्यक्ति (शरद पवार) जो देश के रक्षा मंत्री और कई बार मुख्यमंत्री रहे हैं वो आतंक से जुड़े मामले में इतना अनौपचारिक दृष्टिकोण रखते हैं.''

वहीं हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मुझे लगता है कि शरद पवार को सुप्रिया सुले को गाजा में हमास से लड़ाई करने के लिए भेज देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायली पुलिस को अब केरल से नहीं मिलेगी वर्दी, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget