एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: हमास और इजरायल में जंग के बीच फलस्तीन पर भारत ने साफ किया रुख, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच बुधवार (12 अक्टूबर) को लगातार छठे दिन युद्ध जारी रहा. भारत ने इजरायल पर हुए हमास के हमले को आतंकी घटना बताया है.

India On Israel-Hamas War: इजरायल और हमास में भीषण जंग जारी है. इस बीच भारत ने हमास के हमले को आतंकी घटना बताया है. वहीं फलस्तीन को लेकर भी साफ शब्दों में कहा है कि भारत फलस्तीन के संप्रभु और स्वतंत्र राज्य की स्थापना के लिए लंबे समय से अपने समर्थन में विश्वास करता है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को कहा कि इजरायल-फलस्तीन मुद्दे पर भारत की यही नीति रही है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बागची ने फलस्तीन मुद्दे के द्वि-राष्ट्र समाधान (टू नेशन) के पक्ष में रुख को दोहराते हुए कहा, ‘‘इस संबंध में हमारी नीति दीर्घकालिक और सुसंगत रही है...भारत ने हमेशा इजरायल के साथ सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के अंदर एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य फलस्तीन की स्थापना के लिए सीधी वार्ता की बहाली की वकालत की है. इसके साथ-साथ इजरायल के साथ शांतिपूर्ण संबंध की पैरवी की है. यह रुख यथावत है.’’

इजरायल-हमास जंग पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना एक सार्वभौमिक दायित्व है और इसी तरह आतंकवाद के खतरे से लड़ना भी वैश्विक जिम्मेदारी है. इजरायल और हमास के बीच संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के करीब 2,600 लोग मारे गए हैं.

पीएम मोदी ने की थी नेतन्याहू से बात
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते मंगलवार को अपने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि भारत के लोग इस कठिन समय में उनके देश के साथ मजबूती से खड़े हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा की. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि नेतन्याहू ने उन्हें फोन किया और इजरायल के हालात के बारे में जानकारी दी.

हमास को लेकर क्या बोले बागची?
इसको लेकर बागची ने कहा, "मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री की टिप्पणियां अपने आप में कायम हैं और उन्हें किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं है." यह पूछे जाने पर कि भारत हमास को कैसे देखता है तो उन्होंने कहा कि भारतीय कानूनों के तहत आतंकवादी संगठन घोषित करना एक कानूनी मामला है.

(इनपुट भाषा से भी)

यह भी पढ़ें- Operation Ajay: इजरायल से 230 भारतीयों को लेकर आज रात रवाना होगी पहली फ्लाइट, विदेश मंत्रालय ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक…, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर उच्च स्तरीय कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget