एक्सप्लोरर

भारत-रूस के रिश्ते क्या पटरी से उतर रहे हैं?

पिछले करीब पांच साल से ही रूस और पाकिस्तान की बढ़ती क़रीबी की बात अंतराष्ट्रीय मीडिया में उछलती रही है. नवंबर 2019 में रूसी सेना के जवान पाकिस्तान में सैन्य अभ्यास के लिए आए थे.

क्या भारत और रुस के रिश्तों में कड़वाहट आने की शुरुआत हो चुकी है? या फिर रूस को भारत की अमेरिका से नजदीकी खलने लगी है जिसकी वजह से उसने अचानक पाकिस्तान को ज्यादा महत्व देना शुरु कर दिया है? ये सवाल इसलिये कि पिछले नौ साल में ऐसा पहली बार हुआ है,जब रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव भारत दौरे पर आए तो वे पाकिस्तान भी गए.वहां जाकर उन्होंने पाकिस्तान को विशेष सैन्य उपकरण की सौगात देने का भी एलान कर दिया.जाहिर है कि यह भारत के लिये ज्यादा चिंता का विषय इसलिये भी है कि भारत अब तक रूस को अपना सबसे करीबी दोस्त मानता आया है.हालांकि कुटनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रूस ने इसके जरिये इस क्षेत्र में सैन्य संतुलन बनाने का संकेत देते हुए यह भी जताने की कोशिश की है कि उसे अमेरिका के मुकाबले कमजोर न आंका जाये.

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है.इससे पहले रूस और भारत में दूरिया बढ़ने की अटकलें तब और तेज़ हुईं थीं जब दो दशक बाद पहली बार रूस और भारत के बीच पिछले साल होने वाली वार्षिक बैठक को टाल दिया गया था. इसे लेकर भी काफ़ी गहमागहमी हुई लेकिन दोनों देशों ने इसकी वजह कोविड 19 महामारी को बताया था.पुतिन मई 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने और तब से भारत-रूस के बीच यह वार्षिक बैठक लगातार होती रही है. ऐसा पहली बार हुआ, जब वार्षिक बैठक को टाला गया था.

पिछले करीब  पांच साल से ही रूस और पाकिस्तान की बढ़ती क़रीबी की बात अंतराष्ट्रीय मीडिया में उछलती रही है. नवंबर 2019 में रूसी सेना के जवान पाकिस्तान में सैन्य अभ्यास के लिए आए थे. इसके अलावा, पाकिस्तान में रूस एलएनजी पाइपलाइन बना रहा है.पाकिस्तान में सैन्य अभ्यास को लेकर रूस पहले ही सफ़ाई देने के साथ ही यह भी कह चुका है कि भारत को रूस और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए.

दरअसल, भारत-रूस के संबंधों में चीन की भूमिका एक खलनायक की ही रही है.लेकिन दूसरी तरफ,चीन लगातार रूस के साथ अपने रिश्ते बेहतर करने में लगा है. वो चाहता है कि रूस और भारत के बीच चौड़ी खाई खोद दी जाए. चीन का सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स यह लिख चुका है कि "भारत की अमेरिका से बढ़ती नजदीकी से रूस और भारत के बीच पारंपरिक हथियारों के व्यापार को गंभीर झटका लगा है. भारत के हथियारों के आयात में रूस का आधे से अधिक हिस्सा है, लेकिन, हाल ही में अमेरिका ने भारत पर दबाव बढ़ाया है कि वो रूस से हथियारों की खरीद से दूर रहे."

वैसे भी इतिहास पर नजर डालें, तो रूस और पाकिस्तान के रिश्ते कभी सहज नहीं रहे. ऐसा पाकिस्तान बनने के बाद से ही है. शीत युद्ध के दौरान भी पाकिस्तान अमेरिकी खेमे में था. अफगानिस्तान में भी अमेरिका ने रूसी मौजूदगी के खिलाफ पाकिस्तान की मदद से तालिबान को खड़ा किया था. अभी भारत और अमेरिका की करीबी बढ़ी है तो रूस से दूरियां. रूस और चीन, अमेरिका के वैश्विक नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं. पाकिस्तान पहले से ही चीन के साथ है, ऐसे में उसका रूस के करीब आना ज्यादा चौंकाता नहीं है.

करीब एक दशक में पाकिस्तान का दौरा करने वाले रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की.इस दौरे में अर्थव्यवस्था, व्यापार, आतंकवाद से निपटने और रक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ावा देने की बात हुई.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दोहराया कि पाकिस्तान के निमंत्रण पर पुतिन अपनी सुविधानुसार जल्द से जल्द इस्लामाबाद का दौरा करेंगे.उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अफगान शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने में रूस के प्रयासों की सराहना करता है.

लावरोव ने रूसी ऊपकरण के ब्योरे दिए बिना कहा, “पाकिस्तान को विशेष सैन्य उपकरण की आपूर्ति समेत हम पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार हैं.”दोनों पक्षों ने सैन्य अभ्यासों के आयोजन पर भी सहमति जताई है.रूस और पाकिस्तान 2016 से संयुक्त अभ्यास - द्रुजबा का हर साल आयोजन करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल
तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल
राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव, विपक्ष को लिया निशाने पर
राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवालों के बीच VHP का बड़ा बयान, अध्यक्ष आलोक कुमार ने किया बचाव
Suvendu Adhikari Govt: बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
बंगाल में बड़ा कानून! बिना मुकदमे 12 महीने तक हिरासत का बिल विधानसभा में पेश
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वार से रिश्ते तार-तार, तेलंगाना के मंचरियाल में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget