एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा: 40 हजार उपद्रवियों की भीड़ में फंसे थे घायल IPS अनुज कुमार, जान की बाजी लगाकर सीनियर को बचाया

दिल्ली हिंसा में घायल हुए आईपीएस अनुज कुमार ने हिंसा की पूरी कहानी बताई. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 40 हजार उपद्रवियों के बीच से निकालकर अपने सीनियर अफसर की जान बचाई.

नई दिल्ली: दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चार दिन तक भर्ती रहने के बाद आईपीएस अनुज कुमार शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए. अनुज कुमार ने एबीपी न्यूज को घटना की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि करीब चालीस हजार उपद्रवियों के बीच घिर गए थे. इसके बावजूद वे अपने सीनियर आईपीएस अमित शर्मा को बचाकर लाए.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत कर अनुज कुमार ने बताया कि सोमवार को चांद बाग मजार के पास वह डीसीपी अमित शर्मा और अपने स्टाफ के साथ मौजूद थे. उनकी कोशिश थी की सिगनेचर ब्रिज वजीराबाद से आगे यमुना विहार गाजियाबाद की तरफ जाने वाली इस इंपॉर्टेंट रोड को उपद्रवी बंद ना कर दें. अनुज कुमार ने बताया उस समय तकरीबन 11 बज रहे थे, क्योंकि यह इलाका काफी घनी आबादी का था. सड़क पर बड़ी संख्या में डिवाइडर के पास महिलाएं भी थीं. अचानक ही एक समुदाय के लोग इकट्ठा होते-होते हजारों की संख्या में पहुंच गए. इस भीड़ ने करीब 40 हजार लोगों का रूप ले लिया था.

पत्थर, रॉड के अलावा उपद्रवियों के पास का फावड़ा

अनुज कुमार ने बताया कि भीड़ और पुलिस फोर्स के बीच में बेहद कम दूरी थी, इसलिए टियर गैस का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. फिर अचानक भीड़ हिंसक हो गई. जबरदस्त पथराव शुरू हो गया. वह चाहते तो फायरिंग कर सकते थे लेकिन इस बात की आशंका थी कि भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं और पथराव कर रहे उपद्रवियों की पहचान करना मुश्किल था.

अनुज ने बताया डर इस बात का भी था की कहीं गोली महिलाओं और बच्चों को ना लग जाएं. उपद्रवियों ने इसी बात का फायदा उठाया था और फिर पत्थरों रोड और दूसरे हथियारों के साथ फायरिंग भी शुरू कर दी. इसी बीच अनुज कुमार की नजर डीसीपी अमित शर्मा के ऊपर गई. अमित शर्मा सड़क पर पड़े हुए थे उनके मुंह से खून निकल रहा था और भीड़ जान लेने पर उतारू थी. अनुज कुमार खुद घायल हो चुके थे. सवाल ये था कि अनुज कुमार बेहोश हो चुके अपने सीनियर आईपीएस अमित शर्मा को कैसे बाहर निकालें?

जान पर खेलकर अपने सीनियर को भीड़ से निकाला

अनुज शर्मा के मुताबिक भीड़ बेहद हिंसक थी. उन्होंने अपने स्टाफ के साथ मिलकर किसी तरीके से अपने सीनियर अमित शर्मा को उठाया और ग्रील के सहारे उनको दूसरी तरफ बैठाया. अमित शर्मा बेहोश थे. जिसके बाद किसी तरह से भीड़ से निकालकर पास की एक घर में पहुंचे और वहां पर मदद ली. इसके बाद किसी तरीके से पास के ही मोहन नर्सिंग होम में घायल अनुज कुमार अपने स्टाफ के साथ डीसीपी अमित शर्मा को लेकर पहुंचे. नर्सिंग होम पहुंचने पर पता चला की उनके लीडर रतनलाल को भी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. उपद्रवियों ने नर्सिंग होम को भी घेरना शुरू कर दिया था और अब जरूरत थी किसी तरीके से घायल पुलिसकर्मियों को किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की.

आईपीएस अनुज कुमार ने बताया कि इनकी सरकारी गाड़ियां भी भजनपुरा के उसी पेट्रोल पंप फंसी हुईं थी जिसे बाद में उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था. इसके बाद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से लिफ्ट लेकर अनुज कुमार ने किसी तरीके से डीसीपी अमित शर्मा और हेड कांस्टेबल रतनलाल को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया. इस बीच अनुज कुमार खुद घायल थे उनकी गर्दन और सर पर गंभीर चोटें लगी हुईं थी. लेकिन दुख की बात यह थी कि जीटीबी अस्पताल में हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल को मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें

Delhi Violence: धारा 144 में दी गई 10 घंटे की छूट, अब तक 123 FIR दर्ज, 630 लोगों को पकड़ा गया- पुलिस फॉर्म भर कर 25 हजार का मुआवजा ले सकते हैं दंगा पीड़ित, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget