एक्सप्लोरर

IPL में आज फाइनल की जंग, रात आठ बजे हैदराबाद में मुंबई-पुणे के बीच मुकाबला

नई दिल्ली: आईपीएल में आज है फाइनल की जंग। मुंबई और पुणे के बीच रात 8 बजे हैदराबाद में फाइनल खेला जाएगा। मुंबई दो बार आईपीएल चैम्पियन रह चुकी है. इस बार उसके सामने फाइनल में वो टीम है जो मुंबई को इस आईपीएल में तीन बार हरा चुकी है, पहली बार फाइनल में पहुंची पुणे की टीम फिर बड़ा उलटफेर कर सकती है।

क्या पुणे को हराकर आईपीएल में फिर होगा रोहित का राज? इस सवाल का जवाब अगर आंकड़ों में तलाशे तो नतीजे ये दिखाई देते हैं. आईपीएल के इस सीजन से पहले मुंबई पिछले दस सालों में दो बार अपना दमकर दिखाकर ही चैम्पियन बनी है. मुंबई की टीम अब तक 4 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है.

साल 2010 में वो फाइनल नहीं जीत पाई लेकिन 2013 और 2015 में मुंबई ने अपना दम दिखाया चैम्पियन बनी. दोनों ही बार मुंबई ने धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में मात दी.

इस आईपीएल में भी मुंबई ने हार के साथ शुरुआत की थी. हार का पहला जख्म पुणे ने ही दिया था. लेकिन इसके बाद मुंबई ने लय पकड़ी. लीग मैचों में 14 मैचों में से 10 मैच मुंबई ने जीते और चैम्पियनों की तरह अंक तालिका में टॉप पर बनी रही.

मुंबई की टीम के महारथी मुंबई के पास बेहतरीन बल्लेबाजी क्रम है. रोहित शर्मा, लेंडल सिमंस, हार्दिक पांड्या, केरॉन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा, कृणाल पांड्या जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. इसके अलावा किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की क्षमता रखने वाले जसप्रीत बुमराह, मिचेल मैक्लेगन, मिचेल जॉनसन, लसिथ मलिंगा, कर्ण शर्मा जैसे गेंदबाज भी हैं.

किसके दम पर फाइनल में उतरेगी पुणे? इस सवाल का बेहद सीधा और जवाब है दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर और ठंडे दिमाग के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी. इस सीजन में वो पुणे टीम के कप्तान तो नहीं हैं लेकिन बल्लेबाजी के सुल्तान जरूर हैं.

मुंबई को हराकर ही पुणे ने फाइनल में पहली बार एंट्री मारी है. धोनी ने मुंबई के खिलाफ 26 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 5 छक्के लगाए. इस सीजन में धोनी ने 280 रन बनाए हैं.

पुणे की टीम के महारथी कप्तान स्टीव स्मिथ, युवा राहुल त्रिपाठी और रहाणे बल्लेबाजी को मजबूती देते हैं तो गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और वाशिंगटन सुंदर मुंबई को रोकेंगे. उनादकट ने इस सीजन में अब तक 22 तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 8 विकेट निकाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली वायु प्रदूषण: CJI ने सरकार से पूछा, 'रोकने के लिए क्या कदम उठाए? AQI 400 को छू रहा'
दिल्ली वायु प्रदूषण: CJI ने सरकार से पूछा, 'रोकने के लिए क्या कदम उठाए? AQI 400 को छू रहा'
किसानों के प्रोटेस्ट पर केंद्र से बोले डीके शिवकुमार, 'सरकार तय करे गन्ने का भाव'
किसानों के प्रोटेस्ट पर केंद्र से बोले डीके शिवकुमार, 'सरकार तय करे गन्ने का भाव'
भाखड़ा-नांगल और ब्यास प्रोजेक्ट पर SC का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 2011 के फैसले का हक
भाखड़ा-नांगल और ब्यास प्रोजेक्ट पर SC का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 2011 के फैसले का हक
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, मांगी थी राहत
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर पर केंद्र सरकार की अर्जी सुप्रीम कोर्ट से खारिज, मांगी थी राहत

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Embed widget