एक्सप्लोरर

निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह के खालिस्तान एंगल की छानबीन में लगी जांच एजेंसियां

फिलहाल देविंदर सिंह के खालिस्तान कनेक्शन को जांच का विषय मान रहे है, लेकिन इतना दावा ज़रूर कर रहे है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में खालिस्तान को पुनर्जीवित करना चाहता है.

जम्मू: जांच एजेन्सियां अब जम्मू कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह के खालिस्तान एंगल की छानबीन में लगी है. सूत्रों की माने तो पंजाब कश्मीरी आतंकियों के लिए शेल्टर होम बनता जा रहा है और पिछले कई सालों से कश्मीर में सक्रिय कई आतंकी सरगनाओं को पंजाब में देखा गया है. जम्मू कश्मीर में आतंकियों के मददगार डीएसपी देविंदर सिंह से पूछताछ जैसे जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे इस मामले में नए खुलासे हो रहे है.

पूछताछ में अब जांच एजेंसियां नवंबर 2018 के उस मामले की भी जांच को देविंदर सिंह से जोड़ कर देख रही है, जब हिज़्बुल मुजाहिदीन से किनारा कर अल-क़ायदा की एक और आतंकी शाखा अंसार गज़वात-उल-हिन्द के मुखिया ज़ाकिर मूसा को पंजाब के अमृतसर में देखा जाने के बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया था. सूत्रों की मानें तो इस घटना के बाद ही देविंदर सिंह दो अन्य हिज़्बुल आतंकियो को पंजाब लेकर जा रहा था.

जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी कुलदीप खुड्डा फिलहाल देविंदर सिंह के खालिस्तान कनेक्शन को जांच का विषय मान रहे है, लेकिन इतना दावा ज़रूर कर रहे है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में खालिस्तान को पुनर्जीवित करना चाहता है. उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस के पास काफी सुबूत है और पंजाब में कुछ हमले भी हुए है. उनके मुताबिक आईएसआई पिछले तीन साल से खालिस्तान आतंकवाद को हवा देने में लगी हुई है.

जम्मू कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी कुलदीप खुड्डा मानते है कि आईएसआई पंजाब में आतंकवादियों के लिए शेल्टर होम भी तैयार किया है, जिसके लिए पंजाब में मौजूद खालिस्तान समर्थक आतंकियों को सक्रिय किया है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने पंजाब में आतंकवाद को हवा देने के लिए ड्रोन से भी हथियार और गोला बारूद भेज रहा है. उनके मुताबिक ड्रोन से पाकिस्तान नशे की खेप भी भेजता है ताकि उससे की गयी कमाई को आतंकवाद में इस्तेमाल किया जा सके.

सूत्रों ने माने तो आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तान में सक्रिय कई आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकियों का समन्वय खालिस्तानी समर्थक आतंकियों से बिठाने का काम कर रहे है. सूत्र यह भी बताते है कि कश्मीर में जारी ऑपरेशन ऑल आउट और आतंकियों के खिलाफ सक्रिय ऑपरेशन्स के चलते सभी आतंकी संगठनो के मुखियाओं का कश्मीर में छिपना मुश्किल हो गया है और यही वजह है कि आईएसआई अब इन आतंकी सरगनाओं को पंजाब में छिपा रही है.

जानकार मानते हैं कि जम्मू कश्मीर और पंजाब के आतंकियों को जोड़ कर हालात ख़राब करने की आईएसआई की इस साजिश से अगर निपटना है तो इसके खिलाफ आंतरिक और बाहरी स्तर पर सक्रिय कार्यवाही की ज़रुरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget