एक्सप्लोरर

INTUC Plenary Session: 'बीजेपी और आरएसएस के एजेंडे में मजदूर कभी नहीं रहा', बोले मल्लिकार्जुन खरगे

INTUC Plenary Session: खरगे ने कहा, श्रमिकों से जुड़े मुद्दे मेरे दिल के काफी करीब रहे हैं, यह इसलिए है क्योंकि मैंने मजदूर संगठन में लंबे समय तक काम किया है.

Indian National Trade Union Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) को संबोधित किया. खरगे ने इंटक अधिवेशन में भारत के संविधान की बात करते हुए कहा कि इसमें मजदूर का खास घ्यान रखा गया है. 

मजदूरों में फूट डालने के लिए है RSS का संगठन 

इंटक के अधिवेशन कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के एजेंडे में मजदूर कभी नहीं रहा, बल्कि बीजेपी और आरएसएस के एजेंडे में केवल उद्योगपति हैं. मजदूरों में फूट डालने के आरएएस ने अपना मजदूर संगठन बनाया है. 

कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया?

खरगे ने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया. कांग्रेस ने सबको वोट देने का अधिकार दिया है. मालिक और मजदूर दोनों को वोट देने का अधिकार भारत के संविधान ने दिया है. भारत के संविधान ने सबको वोट का अधिकार दिया है. मजदूर के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता है. नेहरू और बाबा साहेब अम्‍बेडकर की सोच का नतीजा था कि जब दुनिया के कई लोकतांत्रिक देशों में सबको वोटिंग का अधिकार नहीं था, उस वक्‍त मालिक-मजदूर समेत सबको वोटिंग का अधिकार मिला. इस अधिकार से लोग सांसद, विधायक से प्रधानमंत्री बने, लेकिन लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया?

श्रमिकों से जुड़े मुद्दे मेरे दिल के करीब

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के अधिवेशन में आया हूं. श्रमिकों से जुड़े मुद्दे मेरे दिल के काफी करीब रहे हैं, यह इसलिए है क्योंकि मैंने मजदूर संगठन में लंबे समय तक काम किया है. गौरवशाली इतिहास वाली INTUC की स्थापना 3 मई, 1947 को महात्मा गांधी और सरदार पटेल के आशीर्वाद से हुई थी. इस मौके पर पंडित नेहरू, आचार्य कृपलानी, बाबू जागजीवन राम और राम मनोहर लोहिया जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे.  

खरगे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जुमला बोलने वालों पर भरोसा मत करो, जो काम करने वाले हैं उन पर भरोसा करो.

ये भी पढ़ें- Meghalaya Election 2023: राहुल गांधी का ममता बनर्जी की पार्टी TMC पर हमला, 'आप उनका इतिहास जानते हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: परिसीमन बिल की अटकलें दूर! अमित शाह बोले- 'दक्षिण भारत के साथ अन्याय नहीं', जानें पूरा सच
परिसीमन बिल की अटकलें दूर! अमित शाह बोले- 'दक्षिण भारत के साथ अन्याय नहीं', जानें पूरा सच
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
Hyderabad Acid Attack: महिला ने पार की क्रूरता की सारी हदें, 4 साल के बच्चे को जूस बताकर पिला दिया तेजाब
महिला ने पार की क्रूरता की सारी हदें, 4 साल के बच्चे को जूस बताकर पिला दिया तेजाब
'प्रधानमंत्री से बड़ा फेमिनिस्ट कोई नहीं', पीएम मोदी के लिए क्या और क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'प्रधानमंत्री से बड़ा फेमिनिस्ट कोई नहीं', पीएम मोदी के लिए क्या और क्यों बोलीं कंगना रनौत?

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
'अगले 2 हफ्ते के भीतर...', मौसम विभाग की देश के लिए बड़ी चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी, बिहार का ताजा अपडेट
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 के पार पहुंचा पारा, गुरुवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 के पार पहुंचा पारा, गुरुवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
'ईरान के साथ जल्द ही...' उधर आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, इधर डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान
'ईरान के साथ जल्द ही...' उधर आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, इधर डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान
सोहेल कथूरिया से तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं है'
सोहेल कथूरिया से तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कोई पछतावा नहीं है'
MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा
MI vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा
US Iran War News Live: लेबनान-इजरायल के बीच लागू होगा सीजफायर, ईरान से बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
Live: लेबनान-इजरायल के बीच लागू होगा सीजफायर, ईरान से बातचीत पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में 56 पदों पर भर्ती, कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला जज लिए आवेदन शुरू
पटना हाई कोर्ट में 56 पदों पर भर्ती, कंप्यूटर ऑपरेटर और जिला जज लिए आवेदन शुरू
Bajaj Dominar 400 vs Triumph Speed 400: कौन-सी बाइक ज्यादा पावरफुल? खरीदने से पहले जानें डिटेल
Bajaj Dominar 400 vs Triumph Speed 400: कौन-सी बाइक ज्यादा पावरफुल? खरीदने से पहले जानें डिटेल
Embed widget