एक्सप्लोरर

दो महीने में शुरू होगी कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान- योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महानिर्वाण स्थली है. प्रदेश के 6 स्थल भगवान बुद्ध की स्मृतियों से जुड़े हैं. पर्यटन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री की सोच है.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह सूरी और यूपी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी निर्माणाधीन कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे. अपने तय कार्यक्रम पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने मंत्री व अधिकारियों के साथ पहले रनवे का निरीक्षण किया उसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू की. लगभग एक घंटे चली समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने को लेकर चर्चा हुई.

बैठक में एयरपोर्ट के रुके कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश योगी आदित्यनाथ ने दिया. योगी ने कहा कि दो महीने के भीतर कुशीनगर से इंटरनेशनल वायुसेवा शुरू हो जाएगी. बैठक में भारत सरकार के राज्यमंत्री हरदीप सिंह सूरी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को रुके कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया. नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया. बैठक में कुशीनगर सांसद के साथ सभी विधायक भी मौजूद रहे.

कुशीनगर में आज निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित थी. बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह सूरी, यूपी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी, सांसद विजय दूबे, सभी विधायक भी मौजूद थे. बैठक में स्थानीय मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाया गया था.

बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महानिर्वाण स्थली है. प्रदेश के 6 स्थल भगवान बुद्ध की स्मृतियों से जुड़े हैं. पर्यटन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री की सोच है. विश्व के कई देश कुशीनगर से जुड़ना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने इस एयरपोर्ट को इंटरनेशनल की मान्यता दी है. केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर पर्यटन को आगे बढ़ा रही हैं.

कुशीनगर एयरपोर्ट प्रदेश का चौथा एयरपोर्ट है. यूपी में सिविल एविएशन की बहुत संभावनाएं हैं. हम प्रदेश में 17 नए एयरपोर्ट बना रहे हैं. दो महीने के भीतर कुशीनगर से इंटरनेशनल वायुसेवा शुरू हो जाएगी. आज़ादी के 73 वर्ष के बाद ऐतिहासिक क्षण होगा. इसके साथ ही 25 वर्षों की मांग पूरी होगी. जनता और जनप्रतिनिधियों ने भी इसके लिए सकारात्मक प्रयास किया है. इस एयरपोर्ट को शुरू होने के लिए सबको बधाई. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यटन और विकास की दृष्टि से यह एयरपोर्ट बहुत जरूरी है.

योगी आदित्यनाथ ने आते ही सबसे निवेदन किया कि आप लोग मास्क जरूर पहनें. फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा को देखते ही उन्होंने कहा कि यह हमारे 84 साल के सबसे बुजुर्ग विधायक हैं. यह अभी कोरोना से स्वस्थ होकर लौटे हैं. जिनसे सीखिए आप सभी. मास्क जरूर लगाएं.

ये भी पढ़ें:

शिवसेना नेता संजय राउत बोले- पहले कंगना मांगे माफी, फिर मैं करूंगा माफी मांगने पर विचार

महाराष्ट्र: कैबिनेट बैठक में हुई 'मातोश्री' को बम से उड़ाने की धमकी पर चर्चा, बढ़ाई गई सीएम आवास की सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget