एक्सप्लोरर

शिवसेना नेता संजय राउत बोले- पहले कंगना मांगे माफी, फिर मैं करूंगा माफी मांगने पर विचार

संजय राउत ने आज कहा कि वह माफी मांगने पर तभी विचार करेंगे, जब अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ अपने ‘‘अपमानजनक’’ बयानों के लिए माफी मांगेंगी.

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने आज कहा कि वह माफी मांगने पर तभी विचार करेंगे, जब अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ अपने ‘‘अपमानजनक’’ बयानों के लिए ऐसा करेंगी. राउत ने बीजेपी पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या अभिनेत्री को साहस है कि वह अहमदाबाद की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करें.

गौरतलब है कि कंगना ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद उन्हें शिवसेना नेताओं की नाराज़गी का सामना करना पड़ा था.

जब राउत से यह पूछा गया कि कंगना के ट्वीट को लेकर एक टेलीविजन चैनल पर उन्होंने उनके विरूद्ध जो टिप्पणी की थी, क्या वह उसके लिए माफी मांगेंगे. तब राउत ने कहा कि जो भी यहां रहता है और काम करता है, अगर वह मुंबई, महाराष्ट्र और मराठी लोगों के बारे में अशोभनीय बातें करता है तो मैं (उनसे) कहूंगा कि पहले वह माफी मांगें, उसके बाद ही मैं माफी मांगने पर विचार करूंगा.

उन्होंने आगे कहा कि अगर वह लड़की मुंबई को एक ‘मिनी पाकिस्तान’ कहने के लिए माफी मांगे, तब ही मैं इसके बारे में सोचूंगा. क्या उसमें अहमदाबाद के बारे में यही कहने का साहस है?

बता दें कि इस सबकी शुरूआत तब हुई थी जब कंगना ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है. बीजेपी नेता राम कदम ने हाल ही में शिवसेना नीत राज्य सरकार से कंगना को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी. क्योंकि वह ‘‘बॉलीवुड ड्रग्स गठजोड़ को उजागर करना चाहती हैं.’’

कदम के ट्वीट पर प्रतिक्रिया जताते हुए अभिनेत्री ने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें ‘‘फिल्म माफिया’’ से ज्यादा डर मुंबई पुलिस से लगता है और वह इसके बजाय हिमाचल प्रदेश या केंद्र से सुरक्षा को तरजीह देंगी.

कंगना ने ट्वीट किया था, ‘‘मुंबई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसा महसूस क्यों हो रहा है?’’उन्होंने एक सितंबर की एक खबर भी टैग किया था, जिसमें राउत ने कथित रूप से कहा था कि कंगना को अगर मुंबई पुलिस से डर है तो उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए.

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार से मुंबई पुलिस को बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी. उन्होंने कंगना से पीओके की असली स्थिति जानने के लिए पहले वहां का दौरा करने को भी कहा था.

फिलहाल अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश में रह रहीं कंगना ने यह भी ट्वीट किया था कि वह 9 सितंबर को मुंबई लौटेंगी. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं, कोई रोककर दिखाए.

यह भी पढ़ें-

लॉकडाउन से पहले हवाई टिकट लेने वालों को पैसे के लिए करना पड़ सकता है इंतज़ार, सरकार ने कहा- कंपनियों पर अभी दबाव बनाना सही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार
Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ये हैं देश के 10 सबसे बड़े डिफॉल्टर, बैंकों के 40,635 करोड़ डकार गए, देखें लिस्ट
ये हैं देश के 10 सबसे बड़े डिफॉल्टर, बैंकों के 40,635 करोड़ डकार गए, देखें लिस्ट

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget