एक्सप्लोरर

घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगने में कुमारी शैलजा ने की 'चूक', हरियाणा कांग्रेस ने 'सुधारी'

हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. हालांकि आंतरिक गुटबाजी ने यहां भी पार्टी का पीछा नहीं छोड़ा.

नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. हालांकि आंतरिक गुटबाजी ने यहां भी पार्टी का पीछा नहीं छोड़ा. इस खबर में पहले आपको घोषणापत्र को लेकर आम लोगों से की गई अपील बताते हैं और फिर इस पर हुई दिलचस्प राजनीति.

कांग्रेस पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर अपील की गई है कि "विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी अपना घोषणापत्र तैयार करने जा रही है. हमारे मुद्दे वही हैं जो जनता के मुद्दे होते हैं. हम हरियाणा की जनता से अपील करते हैं कि वो कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र के लिए अपने सुझाव हमें भेजें."

शुक्रवार शाम कांग्रेस ने हरियाणा के लिए घोषणापत्र कमिटी गठित की. संभावना के अनुसार ही विधायक दल की नेता रहीं किरण चौधरी को घोषणापत्र कमिटी की कमान दी गई है.

घोषणापत्र के सुझाव के लिए एक ई मेल और एक व्हाट्सएप नम्बर जारी किया गया है जिस पर लोग अपने सुझाव दे सकते हैं. ई मेल है: hpccmanifesto@gmail.com और व्हाट्सएप नम्बर है : 8800617748. आपको बता दें कि इससे पहले भी कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने घोषणापत्र तैयार करने से पहले आम लोगों से सुझाव मांगे थे.

बहरहाल बात हरियाणा कांग्रेस की हो और रोजमर्रा की आंतरिक गुटबाजी सामने ना आए ऐसा कैसे हो सकता है. घोषणापत्र के लिए आम लोगों से सुझाव मांगने में एक दिलचस्प वाकया ये हुआ है कि इससे जुड़ी अपील के साथ पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने गुरुवार शाम 6 बजे ट्वीट किया.

congress

अपील के साथ शैलजा ने जो तस्वीर ट्वीट की उसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर नहीं थी. लेकिन दो घंटों बाद ही हरियाणा कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से ''घोषणापत्र के लिए सुझाव दें'' वाली ट्वीट में हुड्डा की तस्वीर लगी हुई थी.

पार्टी के अंदर के सूत्र बताते हैं कि टीम हुड्डा को ये अच्छा नहीं लगा कि घोषणापत्र वाली अपील में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर नहीं लगाई गई है. दबाव बनने के बाद हुड्डा की तस्वीर लगाई गई.

congress

वहीं हरियाणा कांग्रेस से जुड़े एक राष्ट्रीय नेता ने नाम ना बताने की शर्त पर चुटकी लेते हुए कहा कि "पार्टी के घोषणापत्र से पहले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी पिछली रोहतक रैली में तमाम वादे और घोषणाएं कर चुके हैं. शायद इसलिए पहले उनकी तस्वीर घोषणापत्र से जुड़ी अपील में कुमारी शैलजा ने नहीं लगाई होगी. लेकिन दबाव की राजनीति करना कोई हुड्डा से सीखे."

आपको बता दें कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने हुड्डा के दबाव में प्रदेश अध्यक्ष बदला और अशोक तंवर की जगह कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. किरण चौधरी को हटा कर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया गया था. इसके बाद से पार्टी के हर कार्यक्रम में शैलजा और हुड्डा की तस्वीर साथ-साथ लग रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget