एक्सप्लोरर

दिल्ली में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 60 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

ड्रग्स को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार ऑपरेशन करती रहती है. इसी दौरान स्पेशल सेल के एसीपी जसबीर सिंह को एक सूचना मिली कि ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप राजधानी दिल्ली में आने वाली है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक इंटर स्टेट ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 15 किलो हेरोइन बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. बरामद की गई हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक ये ड्रग्स इंटरनेशनल रूट के जरिए भारत में पहुंचाई जा रही थी.

दरअसल, ड्रग्स को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लगातार ऑपरेशन करती रहती है. इसी दौरान स्पेशल सेल के एसीपी जसबीर सिंह को एक सूचना मिली कि ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप राजधानी दिल्ली में आने वाली है. इसी सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने मजनू का टीला इलाके में जाल बिछाया और एक सफेद रंग की एक्सयूवी कार को रोकने के लिए कहा. उस कार के अंदर 2 लोग सवार थे. जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उन दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन स्पेशल सेल की टीम ने उन्हें पकड़ लिया.

कई जगह छुपा रखी थी हेरोइन

पकड़े गए लोगों में से एक का नाम आमिर और एक का नाम शहजाद था. पुलिस को शहजाद के पास से 3 किलो और आमिर खान के पास से 2 किलो हेरोइन बरामद की. स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि यह दोनों इतने शातिर थे कि उन्होंने अपनी कार के अंदर जगह-जगह पर हेरोइन को छुपाया हुआ था. गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी में से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक इस हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 60 करोड़ रुपये है.

पुलिस के मुताबिक ये ड्रग्स म्यामांर से नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर के रास्ते बिहार और वहां से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग ठिकानों तक पहुंचती थी. डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि शहजाद पहले बाउंसर का काम करता था लेकिन जल्दी ज्यादा पैसा कमाने के लालच में वह इस धंधे में उतर गया. पिछले दिनों शहजाद का संपर्क नदीम नाम के एक बड़े ड्रग डीलर के साथ हुआ और उसके बाद वह इस धंधे में शामिल हो गया. इससे पहले भी वह कई कंसाइनमेंट लेकर दिल्ली आ चुका है.

पुलिस के मुताबिक एक डिलीवरी का यह एक लाख रुपये लेता था. इसके अलावा आमिर खान नदीम का रिश्तेदार है जो पिछले दिनों शहजाद के साथ जुड़ गया था और उसी के साथ ड्रग्स सप्लाई कर रहा था. फिलहाल ये दोनों अभी पुलिस की गिरफ्त में है. वहीं अब पुलिस इनसे यह पता करने में जुटी है कि आखिरकार ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप यह दिल्ली में किसे सप्लाई करने वाले थे.

यह भी पढ़ें: 50 लाख की मेथाडॉन सिंथेटिक ड्रग्स के साथ दो शख्स गिरफ्तार, मुंबई से जुड़े तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? सोनम वांगचुक-अभिजीत दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? वांगचुक-दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget