एक्सप्लोरर

Attack On Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत पर बेंगलुरु में फेंकी गई स्याही, कार्यक्रम में हंगामा और मारपीट

Ink thrown on BKU Leader Rakesh Tikait: एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई. टिकैत वहा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे. कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट हुई.

Ink thrown on BKU Leader Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (BKU Leader Rakesh Tikait) पर आज बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई. राकेश टिकैत बेंगलुरू के प्रेस क्लब (Bengaluru Press Club) में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Confrence) करने वाले थे. जिस समय टिकैत पीसी करने वाले थे उसी समय एक अज्ञात शख्स ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी. इसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों (Rakesh Tikait Supporters) ने भी स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान बेंगलुरू प्रेस क्लब में जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी.  

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सोमवार को प्रेस क्लब में राकेश टिकैत की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी जिसमें युद्धवीर सिंह भी शामिल थे. इससे पहले कि टिकैत वहां पर मौजूद मीडिया के सवालों का जवाब देना शुरू करें किसी अज्ञात शख्स ने विरोध जताने के अंदाज में राकेश टिकैत और युद्धवीर पर स्याही फेंक दी. आपको बता दें कि किसान नेता एक स्थानीय चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो को लेकर सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे थे.

स्थानीय चैनल की वीडियो पर थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
सूत्रों की मानें तो इस क्षेत्रीय चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे की मांग करते हुए कैद किया गया था. इस वीडियो को लेकर राकेश टिकैत और युद्धवीर जनता को मीडिया के माध्यम से स्पष्टीकरण देना चाहते थे कि वो इसमें शामिल नहीं हैं और किसानों के साथ धोखा करने वाले किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाने की अपील करने वाले थे. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होते ही शुरू हो गई थी दोनों पक्षों में बहस
अभी बेंगलुरू के प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत भी नहीं हुई थी कि कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर बहसा-बहसी शुरू कर दी जिसके बाद एक शख्स ने अचानक से काली स्याही निकालकर किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर पर फेंक दी. इसी दौरान टिकैत समर्थकों ने भी हंगामा शुरू कर दिया और हाल में रखी कुर्सियों से मारा-मारी करने लगे. राकेश टिकैत के मुताबिक स्याही फेंकने वाला शख्स और कॉन्फ्रेस रूम में हंगामा मचाने वाले लोग चंद्रशेखर के ही आदमी थे.

कोडिहल्ली चंद्रशेखर पर सवाल करते ही समर्थकों ने फेंकी स्याही
जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता राकेश टिकैत से कोडिहल्ली चंद्रशेखर के बारे में सवाल किया गया, वैसे ही स्थानीय किसान नेता के समर्थकों ने टिकैत पर स्याही फेंक दी. टिकैत इतना ही जवाब दे पाए थे कि उनका कोडिहल्ली चंद्रशेखर से कोई लेना देना नहीं है कि तब तक चंद्रशेखर के समर्थकों में से एक ने राकेश टिकैत पर स्याही फेंक दी. इससे राकेश टिकैत के कार्यक्रम में मौजूद समर्थक भड़क गए. उन्होंने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई इस दौरान जमकर कुर्सियां चलीं. 

यह भी पढ़ेंः

Exclusive: जिसे दी गाली, क्या उसके लिए बजाएंगे ताली? हार्दिक पटेल ने किया ये खुलासा, BJP में जाने को लेकर दिया जवाब

Nupur Sharma: बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज, पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget