एक्सप्लोरर

कोविड-19: मरीज़ों के मामले बढ़ने की आशंका, 13,000 बिस्तर तैयार करने में जुटा इंदौर प्रशासन

सीएमएचओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 56 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 3,008 से बढ़कर 3,064 पर पहुंच गई है.

इंदौर: देश में कोविड-19 के प्रसार का बड़ा केंद्र बने इंदौर जिले में आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ने की आशंका है. इसके मद्देनजर प्रशासन जुलाई अंत तक जिले में मरीजों के बिस्तरों की तादाद 3 गुना से ज्यादा बढ़ाकर 13,000 पर पहुंचाने की कवायद में जुटा है. मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, "फिलहाल जिले में कोविड-19 के 1,472 मरीजों का उपचार किया जा रहा है. हालांकि, आने वाले दिनों में इस महामारी के मरीजों की तादाद को लेकर लगाये गये सरकारी अनुमान के मुताबिक हमें कहा गया है कि इनके लिये जुलाई अंत तक कुल 13,000 बिस्तर तैयार रखे जायें." जड़िया ने बताया कि फिलहाल जिले के अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिये करीब 4,000 बिस्तर तैयार हैं. अतिरिक्त इंतजाम करते हुए इनकी तादाद बढ़ायी जा रही है और कुछ नये अस्पतालों को इस महामारी के चिकित्सा तंत्र से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इंदौर के आईआईटी और आईआईएम के छात्रावासों के कमरों में भी कोविड-19 के मरीजों को भर्ती किया जा सकता है. इस सिलसिले में दोनों संस्थानों के प्रबंधन से प्रशासन की चर्चा हो चुकी है.

सीएमएचओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 56 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 3,008 से बढ़कर 3,064 पर पहुंच गई है. उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी 60 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय पुरुष की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई. मौत के इन दो नये मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 116 हो गयी है.

सीएमएचओ ने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में कोविड-19 के 1,476 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है. कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है. जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी. कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर कुछ छूटों के साथ लॉकडाउन लागू है.

ये भी पढ़े.

Coronavirus: टॉप-10 संक्रमित देशों में शामिल हुआ भारत, पिछले 24 घंटों में सामने आए सबसे ज्यादा 6977 नए मामले

मुंबई: कॉन्स्टेबल ने पेश की इंसानियम की मिसाल, अपने खर्च पर एक शख्स का अंतिम संस्कार करावाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Andhra Pradesh Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget