एक्सप्लोरर

Indigo Flight Delay: तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट रद्द, मुंबई एयरपोर्ट पर 16 घंटे फंसे रहे यात्री

Indigo: शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द हो गई जिससे 100 यात्री 16 घंटे फंसे रहे. एयरलाइन ने वैकल्पिक फ्लाइट और रिफंड की घोषणा की, लेकिन यात्री असंतुष्ट रहे.

Mumbai Airport: शनिवार (28 दिसंबर) को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 100 यात्री 16 घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे.बताया जा रहा है कि इंडिगो की इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी समस्याओं के वजह देरी से हुई और फिर बाद में इसे रद्द कर दी गई जिससे यात्रियों में गुस्सा फैल गया. जानकारी के मुताबिक ये फ्लाइट सुबह 6:55 बजे उड़ान भरने वाली थी.  

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि उसने प्रभावित यात्रियों के लिए एक दूसरे फ्लाइट का इंतजाम किया है जो रात 11 बजे रवाना होगी. इसके साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों को पूरा अमाउंट रिफंड करने का वादा किया. एयरलाइन ने एक बयान में कहा "हमारे फ्लाइट 6E17 जो मुंबई से इस्तांबुल के लिए निर्धारित थी, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी होने की वजह से इसे देरी का सामना करना पड़ा. दुर्भाग्यवश हम इसे समय पर ठीक नहीं कर पाए और आखिर में फ्लाइट रद्द करनी पड़ी."

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताया विरोध

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि एयरलाइन के स्टाफ की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. यात्रियों का कहना था कि उन्हें बार-बार बोर्डिंग और डिबोर्डिंग करना पड़ा. एक यूजर सोनम सहगल ने X पर लिखा "मेरे भाई को इंडिगो और उनके स्टाफ की अत्यधिक अव्यवसायिकता की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर 12 घंटे से ज्यादा समय तक फंसा रहना पड़ा."

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इंडिगो ने ये भी स्पष्ट किया कि वह इस प्रभावित यात्रियों के लिए जरूरी मदद और बाकी ऑप्शन दे रही है, जैसे कि रहने की व्यवस्था, खाने का वाउचर और रिफंड की व्यवस्था. हालांकि सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ वीडियो में यात्री एयरलाइन अधिकारियों से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हालांकि ABP न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता. 

ये भी पढ़ें: मेघालय: चर्च में घुसकर लगाया जय श्री राम का नारा, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget