एक्सप्लोरर

स्वदेशी लड़ाकू विमान, तेजस की दूसरी स्कॉवड्रन 'फ्लाईंग बुलेट्स' वायुसेना में शामिल होने के लिए तैयार

कोयम्बटूर के सुलूर एयरफोर्स स्टेशन में बुधवार को ये कार्यक्रम होगा. 'फ्लाईंग बुलेट्स' मरणोपरांत परमवीर चक्र विजेता निर्मलजीत सिंह सेखों की स्कॉवड्रन है. ये 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाली 18वीं स्कॉवड्रन में शामिल होंगे.

नई दिल्ली: रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण की दिशा में भारतीय‌ वायु‌सेना एक‌ और बड़ा कदम उठाने जा रही है. बुधवार को स्वदेशी फाइटर जेट, एलसीए तेजस की दूसरी स्कॉवड्रन कोयम्बटुर के करीब सुलूर में शुरू होने जा रही है. खास बात ये है कि ये एलसीए तेजस, 'एफओसी' वर्जन है और पहले के तेजस फाइटर जेट से ज्यादा एडवांस और लीथल यानि खतरनाक हैं.

एफओसी यानि फाइनल ओपरेशनल क्लीयेरेंस, तेजस लड़ाकू विमान, बियुंड विजयुल रेंज (बीवीआर) मिसाइल से लैस है जो 50 किलोमीटर दूर ही टारगेट को लॉक कर सकती है. लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस में इजरायल की डर्बी बीवीआर मिसाइल लगी है.

साथ ही इन एफओसी एयरक्राफ्ट्स में एयर टू एयर रिफ्यूलिंग तकनीक भी है. यानि हवा में ही रिफ्यूलिंग हो सकती है. ये दोनों तकनीक शुरूआती तेजस में नहीं थी. वायुसेना में तेजस की जो पहली स्कॉवड्रन शामिल की गई थी उन्हें आईओसी यानि इनीशियल ऑपरेशनल क्लीयेरेंस के नाम से जाना जाता है. एक स्कॉवड्रन में 16-18 फाइटर जेट होते हैं और दो फाइटर एयरक्राफ्ट होते हैं.

वायुसेना के प्रवक्ता, विंग कमांडर इंद्रनील नंदी के मुताबिक, 27 मई को खुद एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया एफओसी स्कॉवड्रन के गठन-समारोह के दौरान सुलूर एयरबेस‌ पर मौजूद रहेंगे. वायुसेना ने एलसीए-तेजस 'एफओसी' की स्कॉवड्रन को 18 नंबर दिया है. 'फायरिंग बुलैट्स' के नाम से जाने जानी वाली 18 स्कॉवड्रन पहले मिग-27 फाइटर जेट की थी. इसे स्कॉवड्रन का वर्ष 1965 में गठन किया गया था. इस स्कॉवड्रन का आदर्श-वाक्य है, ' तीव्र और निर्भय'.

1971 के युद्ध में 18 स्कॉवड्रन के फ्लाईंग ऑफिसर, निर्मलजीत सिंह सेखों को मरणोपरांत वीरता के सबसे बड़े मेडल, परमवीर चक्र से नवाजा गया था. उस वक्त इस स्कॉवड्रन को श्रीनगर से ऑपरेट किया गया था जिसके चलते इस स्कॉवड्रन को ' डिफेंडर ऑफ कश्मीर' का नाम भी दिया गया था. वर्ष 2015 में इस स्कॉवड्रन को 'प्रेसीडेंट कलर' से सम्मानित किया गया था.

वर्ष 2016 में मिग-27 के रिटायरमेंट के साथ ही इस स्कॉवड्रन को भी 'नंबर प्लेट' कर दिया गया था यानि बंद कर दिया गया था. लेकिन इस साल अप्रैल में इस स्कॉवड्रन को तेजस एफओसी के लिए सुलूर ले आया गया एक बार फिर से शुरूआत के लिए. माना जा रहा है कि 2021 तक इस स्कॉवड्रन में सभी 16 एलसीए एफओसी शामिल हो जाएंगे.

तेजस‌ एक फोर्थ जेनरेशन बेहद ही लाइट यानि हल्का विमान है. ये अपने जेनरेशन के सभी फाइटर जेट्स में सबसे हल्का है.

आपको बता दें कि स्कॉवड्रन की कमी से जूझ रही वायुसेना को जुलाई के महीने में 36 रफाल लड़ाकू विमानों की पहली खेप फ्रांस से मिलने जा रही है. शुरूआत में चार रफाल के साथ 'गोल्डन एरो' स्कॉवड्रन हरियाणा के अंबाला से ऑपरेट करेगी और चीन-पाकिस्तान सीमा की निगहबानी करेगी.

बिहार: छपरा से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उड़ाया प्लेन, यात्रियों को लेकर दिल्ली से पहुंचे पटना इनकम टैक्स स्लैब के बाहर वालों को दस हजार की मदद दे सरकार, इस मांग को लेकर सोशल मीडिया पर एकसाथ जुटेंगे 50 लाख कांग्रेसी
नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget