एक्सप्लोरर

Indian Railways: टिकट खरीदने से जुर्माने तक, रेलवे आज से ला रहा ये बदलाव, यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Railway QR Code Payments: आज (1 अप्रैल) से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही कई सारे नए नियम और सुविधाएं भी लागू हो रही हैं. ऐसी ही एक सुविधा रेलवे में लागू हुई है.

Indian Railways QR Code: भारतीय रेलवे ने क्यूआर कोड के जरिए नए पेमेंट सिस्टम को लागू कर दिया है. इसके माध्यम से यात्री अब अपने मोबाइल फोन से ही टिकट की ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. सोमवार (1 अप्रैल) से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही इस पेमेंट सिस्टम को भी लागू कर दिया है. वहीं, रेलवे के इस फैसले के बाद यात्री कैश के अलावा ऑनलाइन मोड में भी पेमेंट कर पाएंगे, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलने वाली है. 

रेल सफर करने वाले यात्रियों के पास अब देशभर के रेलवे स्टेशनों पर टिकट खरीदते वक्त पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने का ऑप्शन होगा. ये फीचर टिकट काउंटर्स पर भी अवेलेबल होगा, जहां गूगल पे, फोन पे और अन्य पॉपुलर यूपीआई एप्स के जरिए पेमेंट की जा सकेगी. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि टिकट काउंटर्स के अलावा क्यूआर कोड पार्किंग और फूड काउंटर्स पर भी लगाए गए हैं. इन लोकेशन पर जाकर यात्री आसानी से क्यूआर स्कैन कर पेमेंट कर पाएंगे.

जुर्माना भरने के लिए रेलवे यूज करेगी क्यूआर कोड

वहीं, क्यूआर कोड के जरिए सिर्फ टिकट खरीदने पर पेमेंट का भुगतान ही नहीं किया जा सकता है, बल्कि इसका इस्तेमाल जुर्माना वसूलने के लिए भी किया जाएगा. जिन यात्रियों को ट्रेन में या फिर स्टेशन पर बिना वैलिड टिकट पाया जाएगा, उन्हें तुरंत ही इसका जुर्माना भरना होगा. जुर्माने की राशि को भी क्यूआर कोड स्कैन करके भरा जा सकेगा. रेलवे स्टाफ के पास टर्मिनल मशीन होगी, जिसमें क्यूआर कोड लगा होगा. इसे स्कैन करने के साथ ही जुर्माना भरा जा सकेगा. 

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर होगी क्यूआर कोड की सुविधा

यहां गौर करने वाली बात ये है कि देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर क्यूआर कोड वाली सुविधा पहले से ही लागू है. हालांकि, 1 अप्रैल से इस सुविधा को देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर भी लागू कर दिया जाएगा. क्यूआर कोड टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ ही भारतीय रेलवे ने डिजिटल पेमेंट्स की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है. रेलवे का मकसद हर दिन सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाना है. 

यह भी पढ़ें: हर यात्री को मिल सके कंफर्म टिकट, रेलवे को चाहिए कितनी ट्रेनें और ट्रैक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget