एक्सप्लोरर

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 22 फरवरी 35 नई ट्रेनों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

उत्तर रेलवे ने 22 फरवरी से 35 ट्रेनों को अनरिजर्व्ड मेल,एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाने का फैसला किया है. कोरोना के चलते बंद पड़ी सभी ट्रेन को अब यात्रियों की सुविधा के लिये फिर से चलाया जायेगा.

कोरोना वायरस की वजह से एक साल पहले जब लॉकडाउन की घोषणा की गई थी तब सभी ट्रेनों के चलने पर भी रोक लग गई थी. हालांकि कुछ ट्रेनों को बाद में चलाने की अनुमति दी गई . लेकिन अब कोरोना की रफ्तार थमने से उत्तर रेलवे ने 22 फरवरी से 35 लोकल ट्रेनों को अनरिजर्व्ड मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाने का फैसला किया है. कोरोना काल में ये पहला मौका है जब यात्रियों के लिए अनरिजर्व्ड मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. जिसमें बिना रिजर्वेशन के यात्री यात्रा कर सकेंगे. इससे पहले चलाई गई सभी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से रिजर्व थी.

इन 35 ट्रेनों में प्रतापगढ़ से वाराणसी, फैजाबाद से लखनऊ, लखनऊ से कानपुर, अम्बाला से लुधियाना, सहारनपुर से ऊना हिमाचल, सहारनपुर से दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन से कुरुक्षेत्र, पलवल से गाजियाबाद, शकूरबस्ती से पलवल, मुरादाबाद से सहारनपुर, बरेली से दिल्ली, बलामू से शाहजहांपुर, पठानकोट से जोगिंदरनगर, बठिंडा से फिरोजपुर कैंट, अमृतसर से पठानकोट, बनिहाल से बारामूला और पठानकोट से उधमपुर रूट पर चलाई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं.

वहीं अभी तक स्पेशल ट्रेन होने की वजह से आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने की अनुमति है. लेकिन 22 फरवरी से चलने वाली अनारक्षित टिकट की घोषणा के बाद अब अनारक्षित टिकट से यात्री सफर कर सकेंगे. इससे यात्री काफी किफायती हो जाएगा. इन ट्रेनों में मंथली पास से यात्रा करने की अनुमति भी दी जाएगी.

एक साल पहले कोरोना वायरस के प्रकोप का अंदेशा होते ही भारत सतर्क हो गया था. पिछले साल 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से संभावना जताई जा रही थी कि अन्य देशों की तरह देश में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा. 25 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया, जिसके चलते भारतीय रेलवे ने भी पहिए थाम लिये. महामारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर देशवासियों से कहा था, कि भारतीय रेल कभी युद्धकाल में भी नहीं रुकी. कृपया परिस्थितियों की गंभीरता समझिए. घर में ही रहिये.' ट्रेन ना चलने की वजह से यात्रियों को हो रही समस्या अब दूर हो जायेगी और यात्री अब आराम से टिकट लेकर सफर कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ेंः

Highest Paid CEO: जानिए देश के किस CEO को मिलती है सबसे ज्यादा सैलेरी, तनख्वाह सुनकर होश उड़ जाएंगे

बंगाल: जाकिर हुसैन पर बम हमले का Video आया सामने, मंत्री की हालत बेहद गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल नहीं हुए केजरीवाल और स्टालिन तो कांग्रेस बोली- 'वो कमजोर...'
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल नहीं हुए केजरीवाल और स्टालिन तो कांग्रेस बोली- 'वो कमजोर...'
Bengal Politics: TMC में कलह! राज्यसभा के 13 में सिर्फ 4 सांसद ही ममता बनर्जी के साथ, जानें कौन-कौन वफादार?
TMC में कलह! राज्यसभा के 13 में सिर्फ 4 सांसद ही ममता बनर्जी के साथ, जानें कौन-कौन वफादार?
INDIA Bloc Meeting LIVE: 'चुनाव में धांधली और SIR से BJP को फायदा', INDIA ब्लॉक की बैठक में भारी मन से बोलीं ममता बनर्जी
LIVE: 'चुनाव में धांधली और SIR से BJP को फायदा', INDIA ब्लॉक की बैठक में भारी मन से बोलीं ममता बनर्जी
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बीच कांग्रेस को तगड़ा झटका, TVK में शामिल हुआ ये महासचिव
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
US Iran War Live Updates: ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget