एक्सप्लोरर

171 साल पहले 400 लोगों को लेकर दौड़े थे 'साहिब, सिंध और सुल्तान'... 1853 में जब भारत ने रच दिया था इतिहास

Indian Railway History: भारतीय रेलवे के लिए 16 अप्रैल का दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि साल 1853 में इसी दिन मुंबई से ठाणे के लिए पहली ट्रेन चली थी. ट्रेन के लिए ब्रिटेन से तीन भाप इंजन मंगाए थे.

Indian Railway First Train: समय दोपहर के 3 बजकर 30 मिनट, तारीख 16 अप्रैल, साल 1853...यही वो वक्त था जब भारत में पहली बार पैसेंजर ट्रेन पटरी पर दौड़ी थी.400 लोगों से भरी इस ट्रेन ने मुंबई के बोरीबंदर से सफर शुरू किया और 1 घंटे 15 मिनट में 34 किलोमीटर का सफर तय कर शाम 4 बजकर 45 मिनट पर ठाणे जाकर रुकी.

ट्रेन को चलाने के लिए ब्रिटेन से तीन भाप इंजन मंगवाए गए थे जिन्हें सुल्तान, सिंधु और साहिब नाम दिया गया. इस पैसेंजर ट्रेन को डेक्कन क्वीन के नाम से जाना गया. 

किसने भारत में ट्रेन चलाने का किया फैसला
1848 में लार्ड डलहौजी जब भारत के गवर्नर जनरल बने तो उन्होंने भारत में ट्रेन चलाने का फैसला किया. इसके लिए ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेल कंपनी को आर्डर दिया गया और 1850 में मुंबई से ठाणे के लिए रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया. आखिरकार वो वक्त भी आया जब साल 1853 में पहली ट्रेन चलाई गई. 

ट्रेन को 21 तोपों की दी गई सलामी
ये मौका न सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत बल्कि भारतीयों के लिए भी बेहद खास था. इसलिए सरकारी सतह पर इस मौके को यादगार और शानदार बनाने की पूरी तैयारी की गई. नई ट्रेन को तोपों की सलामी के साथ रवाना किए जाने का फैसला हुआ और इसी फैसले की कड़ी में ट्रेन को 21 तोपों की सलामी देकर रवाना किया गया था.

पहली ट्रेन का निर्माण ब्रिटिश इंजीनियर रिचर्ड ट्रेविथिक ने किया था, जिन्होंने ट्रेन के इंजन को चलाने के लिए भाप का इस्तेमााल किया था. 

1969 में चली पहली सुपरफास्ट ट्रेन
देश में पहली ट्रेन चलने के बाद धीरे-धीरे भारतीय रेल का नेटवर्क बढ़ता गया. तीन लाइन नैरोगेज, मीटरगेज, ब्रॉडगेज पर ट्रेनें चलने लगी. 1 मार्च 1969 को भारत की पहली सुपरफास्ट ट्रेन ब्रॉडगेज लाइन पर चलाई गई. यह ट्रेन दिल्ली से हावड़ा के बीच चलाई गई थी. 

1947 में जब भारत दो भागों में बंट गया तब रेलवे पर भी इसका असर पड़ा. इस दौरान नव निर्मित 40 फीसदी से ज्यादा नेटवर्क पाकिस्तान के पास चले गए. लेकिन भारतीय रेल के विकास का काम लगातार जारी रहा और इसी का नतीजा है कि आज भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है. 

इसी का नतीजा है कि आज भारतीय रेलवे की कुल लंबाई 167,018 किलोमीटर (103,783 मील) के करीब है. पटरियों की लंबाई की बात करें तो ये 121,369 किलोमीटर (75,435 मील) है, जबकि स्टेशनों की संख्या: 7,342 है. रोजाना लगभग 2.3 करोड़ यात्री ट्रेन में सफर करते हैं और करीब 3.2 मिलियन टन माल ढुलाई होती है. भारतीय रेलवे भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ता है. देश के करीब 72% से अधिक लोग रेल सेवाओं से लाभांवित होते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल कमांडर शंकर राव समेत 18 नक्सली ढेर, एनकाउंटर में 3 जवान जख्मी 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget