एक्सप्लोरर

क्या किसी राज्य ने ट्रेनों का संचालन बंद करने के लिए कहा है? रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल होने वाले परिवर्तित डिब्बों के बारे में सवाल करने पर शर्मा ने कहा- ‘देश में विभिन्न जगहों पर हमारे पास 4,000 आइसोलेशन कोच हैं. उन्होंने कहा- हमें महाराष्ट्र के नांदरबार से 100 से ज्यादा बोगियों की मांग आयी है और 20 आइसोलेशन कोच मुहैया कराए गए हैं.’’

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच इसके संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए वीकेंड पर दिल्ली समेत कई राज्यों में वीकेंड में सख्त कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. इस बीच, इंडियन रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक किसी भी राज्य ने ट्रेन सेवा बंद करने का अनुरोध नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जहां भी राज्यों ने कंटेनमेंट जोन को लेकर चिंता जतायी है वहां यात्रियों की रैंडम जांच और गंतव्य पर पहुंचने पर जांच की जा रही है.

शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे ने इंगित किया है कि आईआरसीटीसी की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट पर दिए गए प्रोटोकॉल का सभी राज्य पालन कर रहे हैं. वेबसाइट पर बताया जा रहा है कि यात्री को किन क्षेत्रों में जाने से पहले आरटी-पीसीआर जांच करवाने या कोविड-19 नेगेटिव प्रमाणपत्र लेने की जरुरत है, या फिर कहां पहुंचने पर उन्हें जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक किसी भी राज्य की सरकार ने ट्रेनों का संचालन बंद करने को नहीं कहा है. लेकिन जहां भी चिंता की बात है, राज्य सरकारों ने मुद्दे को लेकर हमसे चर्चा की है और जहां भी निषिद्ध क्षेत्र हैं वहां रैंडम जांच किए जा रहे हैं. रेलवे ने ई-टिकट कराने की वेबसाइट पर सारी जानकारी दी हुई है और यात्रियों को सूचना दी जा रही है कि गंतव्य पर पहुंचने पर उन्हें जांच करवानी होगी या फिर कोविड-19 प्रमाणपत्र लेकर जाना होगा.’’

शर्मा ने यह भी कहा कि रेलवे यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कर रहा है और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत जुर्माने की राशि भी अधिसूचित कर दी है. उन्होंने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की संभावना से इंकार कर दिया और कहा कि मांग और जरुरत के मुताबिक ट्रेनें चलायी जाएंगी. शर्मा ने यह भी कहा कि स्टेशनों पर भीड़ रोकने के लक्ष्य से प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य बढ़ा दिया गया है.

कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल होने वाले परिवर्तित डिब्बों के बारे में सवाल करने पर शर्मा ने कहा, ‘‘देश में विभिन्न जगहों पर हमारे पास 4,000 आइसोलेशन कोच (बोगी) हैं. हमें महाराष्ट्र के नांदरबार से 100 से ज्यादा बोगियों की मांग आयी है और 20 आइसोलेशन कोच मुहैया कराए गए हैं.’’

शर्मा ने कहा कि रेलवे मुंबई, गुजरात, कर्नाटक और जहां भी मांग ज्यादा है, वहां सभी स्टेशनों पर करीब से नजर रखे हुए है और जोनल महाप्रबंधकों को अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का अधिकार दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वासन देता हूं कि सेवा में कोई कमी नहीं है, हालात सामान्य हैं, खास तौर से मुंबई, सूरत और बेंगलुरु में.’’

भारतीय रेल औसतन एक दिन में 1,490 मालगाड़ियों और एक्सप्रेस ट्रेनों तथा 5,397 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं का संचालन करती है. शर्मा ने कहा, ‘‘हम ज्यादा लोकप्रियता वाली ट्रेनों के 28 क्लोन ट्रेनें और 947 यात्री ट्रेनों का संचालन भी कर रहे हैं.’’ उन्होंने बताया कि करीब 70 प्रतिशत ट्रेन सेवा बहाल हो गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिहाज से रेलवे 140 अतिरिक्त ट्रेनों का भी संचालन कर रही है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत के विद्रोह से संकेत
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात
PM मोदी करेंगे हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा, 26 हजार 770 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Embed widget