एक्सप्लोरर

Operation Ajay: दो नेपालियों समेत 143 यात्रियों को लेकर इजरायल से रवाना हुआ भारतीय विमान

Israel-Hamas War: इजरायल पर हमास के हमले के बाद भारत सरकार ने अपने नागरिकों को यूद्धग्रस्त देश से बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया था.

Operation Ajay: इजरायल-हमास संघर्ष के बीच 'ऑपरेशन अजय' के तहत इजरायल छोड़ने के इच्छुक दो नेपाली नागरिकों और चार बच्चों समेत 143 लोगों को लेकर विशेष विमान रविवार (22 अक्टूबर) को इजरायल से भारत के लिए रवाना हुआ.

7 अक्टूबर को हमास के चरमपंथियों ने इजरायली शहरों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद भारत सरकार ने 12 अक्टूबर को अपने नागरिकों की वापसी के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया था.  

ऑपरेशन अजय जारी
ऑपरेशन अजय के तहत भारतीय नागरिकों को वापस लाने वाली यह छठी उड़ान है. सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विमान में दो नेपाली नागरिकों और चार शिशुओं समेत 143 लोग सवार हैं.  भारतीय दूतावास ने यहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ऑपरेशन अजय जारी है. छठी उड़ान तेल अवीव से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. दूतावास सभी यात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना करता है." 

इससे पहले 17 अक्टूबर को 18 नेपाली नागरिकों को विशेष विमान से लाया गया था, जबकि इसमें 286 भारतीय नागरिक भी थे. बता दें अब तक कुल पांच विशेष विमान से बच्चों समेत लगभग 1,200 यात्रियों को तेल अवीव से दिल्ली लाया जा चुका है.  

भारत ने फलस्तीन के लिए सहायता भेजी
इस बीच भारत ने फलस्तीन के लिए लगभग 6.5 टन मेडिकल सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री भेजी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत ने फलस्तीन के लिए सहायता भेजी. उन्होंने कहा कि फलस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई.  

इजरायली हमले में अब तक करीब 4400 लोगों की मौत 
गौरतलब है कि हमास के हमले के बाद गाजा पर इजरायल के जवाबी हमलों में बच्चों समेत लगभग 4,400 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इजरायल में कम से कम 1,400 इजरायली नागरिकों और विदेशी नागरिकों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें- 'मध्य पूर्व में क्या हो रहा है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं', इजरायल हमास युद्ध पर और क्या बोले एस जयशंकर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget