एक्सप्लोरर

Indian Navy Ship Fire: नौसेना के जहाज पर मरम्मत के दौरान लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

Indian Navy: भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि शिप पर काम कर रहे ड्यूटी स्टाफ को सबसे पहले आग लगने के बारे में मालूम चला, जो वहां मरम्मत का काम कर रहा था.

Navy Ship Fire: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नेवल डॉकयार्ड पर रविवार (21 जुलाई) को बड़ा हादसा हुआ, जब यहां मरम्मत के लिए आए भारतीय नौसेना के जहाज में आग लग गई. नौसेना ने बताया कि जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ को आग का पता चला. इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई. आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

घटना की जानकारी मिलते ही जहाज की अग्निशमन टीम ने तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की. साथ ही नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और आसपास की अन्य इकाइयों से अग्निशमन दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी शख्स हताहत नहीं हुआ है. नौसेना अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं.

मरम्मत के दौरान लगी नौसेना के जहाज पर आग

डिफेंस प्रवक्ता ने कहा कि जहाज पर ड्यूटी स्टाफ रूटीन मरम्मत का काम कर रहा था. वह जहाज में हुई गड़बड़ियों का पता लगा रहा था और उसे ठीक करने में जुटा हुआ था, तभी उसे आग लगने की जानकारी मिली. दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई. आग पर काबू पा लिया गया. इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है. प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं. 

गोवा के तट से दूर मालवाहक जहाज पर भी लगी थी आग

नौसेना के जहाज पर आग लगने की खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब गोवा के तट से दूर एक मालवाहक जहाज पर 19 जुलाई को आग लग गई थी. आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई. MV Maersk Frankfurt नाम के इस जहाज पर खतरनाक केमिकल वाले कार्गो मौजूद थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई. भारतीय कोस्ट गार्ड को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, वो मौके पर पहुंचा और इस पर काबू पा लिया. 

यह भी पढ़ें: समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, एडवांस्ड जहाजों का बेड़ा रखेगा दुश्मन पर नजर, सरकार खर्च करेगी 70 हजार करोड़

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद सौंपी गई CJP प्रोटेस्ट की कमान
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके की हिरासत के बाद सौंपी गई CJP प्रोटेस्ट की कमान
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
Delhi CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेडिंग, पुलिस से झड़प, 1700 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेडिंग, पुलिस से झड़प, 1700 से ज्यादा हिरासत में

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget