एक्सप्लोरर

'रक्षा क्षेत्र में घरेलू उद्योग के लिए मौका, 2029 तक 3 लाख करोड़...', बोले नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी

नौसेना प्रमुख ने कहा कि हमारा स्वदेशी रक्षा उत्पादन 1.25 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है, जिसमें 20 पर्सेंट निजी क्षेत्र से आता है.

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने बुधवार(12 फरवरी, 2025) को कहा कि समुद्री हवाई क्षेत्र में क्षमताओं के पैमाने, संश्लेषण और दायरे में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है. उन्होंने घरेलू उद्योग जगत से स्वदेशी समाधानों के विकास के लिए नौसेना के साथ काम करने का आह्वान किया.

नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय नौसेना घरेलू उद्योग का समर्थन करने और क्षमता विकास के लिहाज से एक अनुकूल तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा, 'समुद्री हवाई क्षेत्र में क्षमताओं के पैमाने, संश्लेषण और दायरे में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, इसी कारण से मैं कहता हूं कि उद्योग करोड़ों अवसरों की ओर बढ़ रहा है.'

बेंगलुरु में एयरो इंडिया में आयोजित आत्मनिर्भर भारतीय नौसेना विमानन 2047 और इससे संबंधित पारिस्थितिकी तंत्र में परिवर्तन विषय पर सेमीनार में उन्होंने कहा, 'व्यापक अवसरों को पूरी तरह से भुनाने के लिए मैं घरेलू उद्योग को हमारे साथ मिलकर आविष्कार, नवाचार, स्वदेशीकरण तथा समाधानों को एकीकृत करने के लिए आमंत्रित करता हूं.'

उन्होंने कहा कि नौसेना के लिए उद्योग केवल उत्पादों से संबंधित नहीं है, बल्कि साझेदारी की बात है, केवल कंपनियों की बात नहीं है, बल्कि सहयोग की बात है. एडमिरल त्रिपाठी ने कहा, 'उद्योग के साथ हमारा जुड़ाव केवल क्षमता अधिग्रहण तक ही सीमित नहीं है. यह निर्णायक युद्ध लड़ने के लाभ को सुरक्षित करने के लिए काम करने के बारे में है और हमारा लक्ष्य इसे स्वदेशी रूप से पूरा करना है, क्योंकि आज रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हमारे लिए एक रणनीतिक आवश्यकता है.'

नौसेना प्रमुख ने कहा कि हाल के संघर्ष एक मजबूत घरेलू रक्षा उद्योग की आवश्यकता के प्रमाण हैं, आज घरेलू क्षेत्र अवसर के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर खड़ा है, जो सरकार की स्पष्ट दृष्टि, रक्षा मंत्रालय के सक्षम नीतिगत ढांचे और नौसेना की स्पष्ट रूपरेखा से प्रेरित है.

उन्होंने कहा, 'हमारा स्वदेशी रक्षा उत्पादन 1.25 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है, जिसमें 20 पर्सेंट निजी क्षेत्र से आता है. रक्षा निर्यात 21,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें 60 पर्सेंट योगदान निजी क्षेत्र का है. 2029 तक सरकार का लक्ष्य 3 लाख करोड़ रुपये का स्वदेशी उत्पादन और 50,000 करोड़ रुपये का निर्यात करना है.'

नौसेना प्रमुख ने कहा कि ये घरेलू रक्षा उद्योग के लिए महत्वपूर्ण अवसर हैं, क्योंकि हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं. अंत में, उन्होंने प्रत्येक क्षमता को व्यापक युद्ध पारिस्थितिकी तंत्र में एकीकृत करने के महत्व पर बात की.

 

यह भी पढ़ें:-
संसद में कल पेश की जा सकती है वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget