एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी वेबसाइटों पर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के संदेश, साइबर कमांडर समूह ने ली हैकिंग की जिम्मेदारी

Indian Hackers Group Cyber Commander : पहलगाम हमले के बाद भारत में 10 लाख से ज्यादा साइबर हमलों की घटनाएं सामने आईं हैं. वहीं, अब भारतीय हैकर ग्रुप ने पाकिस्तान के 1500 वेबसाइटों को हैक कर लिया.

Hindustan Zindabad on Pak Websites : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के महत्वपूर्ण वेबसाइटों पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले हुए हैं. इसके जवाब में अब पाकिस्तान की कई अहम वेबसाइटों पर साइबर हमले किए गए हैं. 'साइबर कमांडर' नामक एक समूह ने इन साइबर हमलों की जिम्मेदारी ली है. इन हमलों में कराची, खैबर पख्तूनख्वा, मुल्तान, पेशावर, फैसलाबाद, एबटाबाद के विश्वविद्यालय, चिकित्सा डाटाबेस, 'दस्तक' नामक वाहन लाइसेंस पोर्टल, फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू और कई सरकारी ई-मेल सर्वर शामिल हैं. इस हैकर समूह ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान की 1,500 वेबसाइटों को हैक किया है और वहां 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के संदेश अपलोड किए हैं.

23 से अब तक 10 लाख के ज्यादा साइबर हमले किए गए रिपोर्ट

पहलगाम हमले के बाद देशभर में 10 लाख से ज्यादा साइबर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिसे लेकर महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है. इस संबंध में 'इकोज ऑफ पहलगाम' नाम से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, 23 अप्रैल से अब तक लगभग 10 लाख साइबर हमलों को दर्ज किया गया है. अधिकारियों को संदेह है कि ये हमले किसी अकेले व्यक्ति ने नहीं बल्कि एक संगठित समूह की ओर से किए जा रहे हैं और यह आतंकवादियों की रणनीति का हिस्सा हो सकता है. अधिकारियों ने कहा कि यह केवल साइबर हमले नहीं बल्कि एक प्रकार का संगठित साइबर युद्ध है.

पाकिस्तान, मोरक्को और इंडोनेशिया से की जा रही हैकिंग की कोशिश

ये हमले पाकिस्तान, मिडिल-ईस्ट के देश मोरक्को और इंडोनेशिया से किए जा रहे हैं. इसमें शामिल कई हैकर समूहों ने खुद को विशेष नाम दिए हैं, जिनमें 'टीम इंसेन पीके' नामक पाकिस्तानी समूह सबसे सक्रिय बताया जा रहा है. इस समूह ने भारत की सैन्य शिक्षा संस्थाओं, सैनिक कल्याण पोर्टलों और सैन्य स्कूलों की वेबसाइटों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. उन्होंने राजस्थान की एक शैक्षणिक संस्था की वेबसाइट को हैक करने का भी दावा किया था.

भारतीय हैकर समूह पर पाकिस्तान के 1500 वेबसाइटों को किया हैक

इसके जवाब में 'साइबर कमांडर' नामक भारतीय हैकर समूह ने पाकिस्तान की 1500 वेबसाइटों को हैक किया है. इसमें कराची, खैबर पख्तूनख्वा, मुल्तान, पेशावर, फैसलाबाद, एबटाबाद के विश्वविद्यालय, चिकित्सा डाटाबेस, 'दस्तक' वाहन लाइसेंस पोर्टल, फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू और 35 से अधिक शैक्षणिक व सरकारी संस्थाओं के मेल सर्वर शामिल हैं.

हिंदुस्तान जिंदाबादबोलकर पाकिस्तानी एजेंसियों को दी चेतावनी

'साइबर कमांडर' समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी वेबसाइटों पर 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' जैसे संदेश छोड़े हैं और वहां की एजेंसियों को स्पष्ट चेतावनी दी है.

हैकर समूह ने अपने संदेश में कहा, “हिंदुस्तान जिंदाबाद. आप स्कूलों और पूर्व सैनिकों की वेबसाइटों पर हमला करते हैं और फर्जी प्रचार करते हैं, यह आपकी कमजोरी दर्शाता है. आप जुबान से लड़ने की बात करते हैं? ठीक है, क्योंकि हम आपके हर जुबानी जवाब पर नजर रखते हैं. अगर आपने यह दुष्प्रचार नहीं रोका, तो आपको ऐसी साइबर शक्ति का सामना करना पड़ेगा जो आपकी कल्पना से परे है.”

वहीं, एक अन्य संदेश में लिखा, “तुम्हारा खेल खत्म हुआ. साइबर कमांडर अंतरराष्ट्रीय साइबर नीति और जिम्मेदार आचरण का पालन करता है, लेकिन ये साइबर प्रतिआक्रमण हमारी साइबर क्षमता को दर्शाते हैं. भारत के खिलाफ तुम्हारे दुष्प्रचार विफल होंगे. हम हर बाइट पर नजर रखते हैं और देश की साइबर सुरक्षा के लिए तैयार हैं. भारत न तो साइबर हमले सहेगा और न ही झूठे प्रचार को बर्दाश्त करेगा. यदि हमारी संस्थाओं या नागरिकों पर हमले हुए, तो जवाब ऐसा होगा जिसे सहन कर पाना नामुमकिन होगा.”

पाकिस्तान की ये प्रमुख आधिकारिक वेबसाइटें हुईं हैक

  • वाहन लाइसेंस पोर्टल (दस्तक)
  • फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (IRIS 0)
  • इंटर बोर्ड्स कोऑर्डिनेशन कमिशन (IBCC)
  • वर्चुअल यूनिवर्सिटी ऑफ पाकिस्तान (edu.pk)
  • डिवाइस पहचान, पंजीकरण और ब्लॉकिंग प्रणाली (DIRBS)
  • NADRA (नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी) की वेबसाइट
  • 35 से अधिक शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों के मेल सर्वर

पाकिस्तानी वेबसाइटों पर किस तरह के हुए साइबर हमले

  • पहचान की चोरी और धोखाधड़ी
  • डाटा में हेरफेर
  • सेवाओं में बाधा
  • राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget