एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों को किया जा रहा है परेशान, सौंपा डिमार्श

यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों को परेशान कोई जाने का मामला सामने आया है. इससे पहले भी दोनों मुल्कों में संबंधों की तल्खी का खामियाजा राजनयिकों और उनके परिजनों को उठाना पड़ता है.

नई दिल्लीः कैद से भारतीय नागरिक हामिद अंसारी की रिहाई और करतारपुर गलियारे की उदार सियासत के बीच पाकिस्तान में भारत के राजनयिकों को परेशान किए जाने का सिलसिला जारी है. भारत ने इस मामले पर पाकिस्तान सरकार को नाराज़गी दर्ज कराते हुए डिमार्श (कूटनीतिक शिकायत) भी दिया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग में इंटरनेट सुविधाएं बाधित होने और भारतीय सरकारी वेबसाइटें ब्लॉक होने को लेकर पाकिस्तान सरकार के आगे बिजली व गैस सप्लाई कटौती से लेकर इंटरनेट कनेक्शन बंद किए जाने को लेकर ऐतराज़ दर्ज कराया है.

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान में बीते दो महीने से यह सिलसिला जारी है. बीते माह भारत ने 14 नवम्बर को भी इस बात की शिकायत के साथ एक नोट वेर्बाल भेज था की पाक में भारतीय वेबसाइटें नहीं चल रही. खासतौर पर भारतीय वीज़ा वेबसाइट इंडिइनवीजाऑनलाइन.जीओवी.इन नहीं खुल रही जिसके कारण वीज़ा आवेदकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सूत्रों के मुताबिक 10 दिसम्बर को एक भारतीय राजनयिक के घर दरवाजा तोड़कर जबर्दस्ती घुसने की घटना भी हुई है. साथ ही भारतीय राजनयिक रिहाइशी इलाके में ज़रूरी गैस व बिजली सप्लाई भी बाधित होने का सिलसिला भी काफी समय से चल रखा है जिसके कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

महत्वपूर्ण है कि इसी साल फरवरी-मार्च में भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे पर अपने राजनायिक को परेशान करने के आरोप लगाए तब. पाकिस्तान ने इस बात की शिकायत की थी कि उसके राजनयिकों का पीछा किया जा रहा है और बिना इजाजत उनकी आवाजाही ही फोटो खींचने व उन्हें धमकाने की घटनाएं दिल्ली में हो रही हैं.

जवाब में भारत ने भी इस्लामाबाद में आपने राजनयिकों के साथ बदसलूकी की फेहरिस्त गिनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. इतना ही नहीं भारत इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग को नो फैमिली स्टेशन की श्रेणी में भी डाल चुका है जिसके चलते राजनयिकों व स्टाफ को वहां अपने परिजनों को न रखने की सलाह दी जाती है.

बाद में 30 मार्च को भारत व पकिस्तान ने परस्पर राजनयिक व्यवहार के 1992 सामझौते के अनुरूप बर्ताव करने और उसके अनुपालन का संकल्प जताते हुए बयान जारी किया था.

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों को परेशान कोई जाने का मामला सामने आया है. इससे पहले भी दोनों मुल्कों में संबंधों की तल्खी का खामियाजा राजनयिकों और उनके परिजनों को उठाना पड़ता है.

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, सेना के दो अधिकारी शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget