एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में LoC के पास सुरक्षाबलों ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भिंबर गली में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया है.

Jammu Kashmir Encounter: भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों की बीती रात घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है. जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भिंबर गली के जरिए घुसपैठ करते वक्त सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबल इस वक्त अलर्ट हैं और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मारे गए आतंकी के पास हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "25 नवंबर, 2021 की रात को, पाकिस्तानी आतंकवादी ने जम्मू-कश्मीर के भींबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश की." उन्होंने कहा- "अलर्ट भारतीय सेना के सैनिकों ने घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया." "एक पाकिस्तानी आतंकवादी की मौत हो गई है. हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकवादी का शव बरामद किया गया है. ऑपरेशन अभी जारी है."

श्रीनगर में मुठभेड़ में टीआरएफ के तीन आतंकवादी ढेर

इससे पहले, श्रीनगर में हाल में आम नागरिकों की हत्या के मामले में वांछित ‘द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ)’ आतंकवादी संगठन के एक स्वयंभू कमांडर समेत तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने बुधवार को मार गिराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहर के रामबाग इलाके में कुछ देर तक मुठभेड़ चली. उन्होंने कहा कि टीआरएफ का स्वयंभू कमांडर मेहरान शल्ला समेत तीन आतंकवादी एक कार में जा रहे थे जिन्हें सुरक्षा बलों ने रोक लिया.

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने जब भागने की कोशिश की तो सुरक्षा बलों ने उन्हें मार गिराया. शहर के जमालता इलाके के रहने वाले शल्ला के अलावा दो अन्य आतंकवादी मंजूर अहमद मीर और अराफात शेख थे. ये दोनों पुलवामा निवासी थे. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि पिछले महीने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक स्कूल के भीतर दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या करने समेत अनेक आम नागरिकों की हत्या के सिलसिले में मेहरान की सुरक्षा बलों को तलाश थी.

ये भी पढ़ें:

Farmers Protest: किसान आंदोलन का एक साल, गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ा जमावड़ा, दिल्ली पुलिस की अपील- अपने हाथों में न लें कानून

Farm Laws To Be Repealed: संसद सत्र के पहले ही दिन कृषि कानून वापस लेने की तैयारी तेज, सांसदों को व्हिप जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
First Sport On Moon: चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
चांद पर सबसे पहले खेला गया था यह खेल, जानें किसने रचा था यह अनोखा इतिहास?
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
Embed widget