एक्सप्लोरर

Farm Laws To Be Repealed: संसद सत्र के पहले ही दिन कृषि कानून वापस लेने की तैयारी तेज, सांसदों को व्हिप जारी

Parliament winter session: बीजेपी ने संसद में अपने सदस्यों को तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए आगामी शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा है.

Agriculture Laws To Be Repealed: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही 29 नवंबर को तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर मुहर लग सकती है. बताया जा रहा है कि सरकार सत्र के पहले दिन ही तीनों कृषि कानूनों की वापसी से जुड़े विधेयक 'कृषि कानून निरस्त विधेयक 2021' को सदन में पेश कर सकती है. इसे लेकर बीजेपी ने अपने सभी राज्यसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी करते हुए 29 नवंबर को सदन में मौजूद रहने को कहा है.

राज्यसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक द्वारा जारी व्हिप के मुताबिक, सोमवार को सदन में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और इसे सदन से पारित भी कराया जाएगा. इसलिए पार्टी के सभी सांसदों को सारे दिन अनिवार्य रूप से पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने के लिए कहा गया है.

किसान आंदोलन को 1 साल पूरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को कृषि से जुड़े इन तीनों कानूनों को वापस लेने का ऐलान करते हुए यह वादा किया था कि संसद के शीतकालीन सत्र में ही इन कानूनों की वापसी को लेकर आवश्यक प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी इन तीनों कृषि कानूनों की वापसी से जुड़े विधेयक 'कृषि कानून निरस्त विधेयक 2021' को मंजूरी दे दी गई थी और अब सरकार इसे संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही सदन में पेश करने की तैयारी कर रही है.

कृषि सुधारों से जुड़े इन तीनों अहम कृषि कानूनों पर सिंतबर 2020 में संसद ने मुहर लगाई थी. लेकिन इनके कानून बनने के साथ ही देश में इसका विरोध भी होने लगा. कई किसान संगठनों ने इन तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया और ये संगठन पिछले एक साल से दिल्ली-यूपी बॉर्डर और दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर धरने पर बैठे हैं. इस आंदोलन का जिक्र करते हुए ही प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि भले ही किसानों का एक वर्ग ही इन कानूनों को विरोध कर रहा हो लेकिन यह सरकार के लिए महत्वपूर्ण है और इसलिए सरकार ने इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें-
Farmers Protest Timeline: भारत बंद, सरकार से आखिरी बातचीत, सुप्रीम कोर्ट की फटकार... किसान आंदोलन और कृषि कानूनों पर अबतक क्या-क्या हुआ

26/11 Mumbai Attack की बरसी पर राजनेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विदेश मंत्री बोले- कभी नहीं भूलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट के बाद CJP का क्या है अगला प्लान? आशुतोष रांका का बड़ा खुलासा
मुंबई प्रोटेस्ट के बाद CJP का क्या है अगला प्लान? आशुतोष रांका का बड़ा खुलासा
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
CJP Protest Live: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
LIVE: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget