एक्सप्लोरर

LoC पर सेना की बड़ी कार्रवाई, केरन सेक्टर में पाकिस्तानी BAT के 5 से 7 घुसपैठिए ढेर

पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ की कोशिश होती रही है. 31 जुलाई को भी जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश हुई थी. तब सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को कल यानी शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की तरफ से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस कार्रवाई में पांच से सात घुसपैठियों को मार गिराए. नियंत्रण रेखा पर केरन सेक्टर में मारे गए घुसपैठियों में पाकिस्तानी सेना के जवान और आतंकी भी शामिल हैं. पाकिस्तान की बैट टीम में सेना और आतंकी शामिल होते हैं. जो भारत के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम देते हैं.

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘बैट टीम ने केरन सेक्टर (कुपवाड़ा जिले में) की अग्रिम चौकियों में से एक को निशाना बनाने का प्रयास किया और सतर्क सैनिकों ने उनके इस प्रयास को विफल कर दिया. इसमें पांच से सात जवान/आतंकवादी मारे गये है.’’ सूत्रों ने बताया कि बैट ने 31 जुलाई और एक अगस्त की दरम्यानी रात यह प्रयास किया. उन्होंने बताया कि सेक्टर में भारतीय चौकी के निकट कम से कम चार शव देखे गये है. ये शव पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडो या आतंकवादियों के हो सकते हैं.

भारतीय सेना ने कहा कि पिछले 36 घंटों में पाकिस्तान की तरफ से वादी में अशांति फैलाने और अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिश हुई. स्पष्ट रूप से आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान के हाथ होने के संकेत मिले हैं. सुरक्षा बल सभी नापाक गतिविधियों का जवाब देना जारी रखेंगे.

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत पर क्लस्टर बम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद भारतीय सेना ने इसे झूठ करार दिया. सेना ने कहा, ''पाकिस्तानी सेना नियमित रूप से आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश करती है और उनकी मदद के लिए भारी गोलीबारी करती है. भारत ने डायरेक्टरेट ऑफ मिलिटरी ऑपरेशन लेवल की बातचीत में हर बार कहा है कि उसके पास फायरिंग का जवाब देने का अधिकार है. हम पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग का जवाब दे रहे हैं.''

शोपियां और बारामूला में चार ढेर रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां और बारामूला जिलों में दो अभियानों में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी मारे गये है और उनके पास से एक स्नाइपर राइफल, आईईडी और पाकिस्तान के निशान वाली बारूदी सुरंग बरामद की गई है.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में जैश-ए-मोहम्मद और अन्य संगठनों के आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने के प्रयास किये है. अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में मारे गए आतंकवादियों में जीनत उल इस्लाम, उमर वानी और खालिद भाई शामिल हैं.

क्लस्टर बम को लेकर पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, भारत ने कहा- सेना ने नहीं किया इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget