एक्सप्लोरर

जानें क्या है NSCN, क्यों भारतीय सेना ने की है म्यांमार में स्ट्राइक?

भारतीय सेना के कमांडों ने आंतकी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड के खापलांग गुट के खिलाफ कार्रवाई की है. आतंकवादियों का ये गुट नागालैंड शांति समझौते का विरोध करता है और नागालैंड सहित नॉर्थ ईस्ट के दूसरे राज्यों में अक्सर भारतीय सुरक्षाबलों पर हमला करते रहता है.

नई दिल्ली: पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के ठीक एक साल बाद सेना ने एक और बड़ी स्ट्राइक की है. भारत म्यांमार सीमा पर सेना ने स्ट्राइक करके कई घुसपैठियों को मार गिराया है. उग्रवादी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN) खापलांग के कैंप को निशाना बनाया गया है. आज सुबह करीब पांच बजे म्यांमार सीमा से सटे इलाके में ऑपरेशन हुआ है. तीन से साढ़े तीन घंटे तक ये ऑपरोशन चला. कई उग्रवादियों को मार गिराया है, लेकिन ये पता नहीं है कि मारे गए उग्रवादियों की संख्या कितनी है. 2015 में भी भारतीय सेना ने म्यांमार पर स्ट्राइक की थी. म्यांमार की सीमा पर भारतीय सेना की स्ट्राइक, आतंकी कैंप को बनाया निशाना इस स्ट्राइक को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि म्यांमार हमारा मित्र देश है अभी आगे जो भी जानकारी मिलेगी उससे आपको अगवत करा दिया जायेगा. क्या है पूरा विवाद? भारतीय सेना के कमांडों ने आंतकी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड के खापलांग गुट के खिलाफ कार्रवाई की है. आतंकवादियों का ये गुट नागालैंड शांति समझौते का विरोध करता है और नागालैंड सहित नॉर्थ ईस्ट के दूसरे राज्यों में अक्सर भारतीय सुरक्षाबलों पर हमला करते रहता है. सुरक्षा मामलों से जुड़े लोगों के मुताबिक खापलांग गुट के आतंकवादी भारतीय जवानों पर हमला करने के बाद सीमा पार करके म्यांमार में चले जाते हैं ताकि भारतीय सैनिक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकें. इसके अलावा म्यामांर की सीमा में इनके वैसे ही ट्रेनिंग कैंप हैं जैसे ट्रेनिंग कैंप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों ने बना रखे हैं. कुछ दिन पहले इसी खापलांग गुट के आतंकवादियों ने भारतीय सैनिकों के ऊपर हमला किया था, जिसके जवाब में आज भारतीय सैनिकों ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. क्या है NSCN खपलांग गुट? नागालैंड के कई अलगाववादी गुट सालों से भारत से अलग होने की मांग करते आये हैं. इन सभी गुटों ने मिलकर 31 जनवरी 1980 को नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैंड नाम का एक संगठन बनाया है, बाद में इस गुट में फूट पड़ गई और 30 अप्रैल 1988 को एनएससीएन खापलांग ने अपना अलग गुट बना लिया. खापलांग का गुट नागालैंड का सबसे खतरनाक अलगाववादी गुट माना जाता है. ये गुट सालों से भारत से अलग होने की मांग पर अड़ा हुआ है. पिछले दिनों भारत सरकार ने नागालैंड में सक्रिय तमाम दूसरे अलगाववादी गुटों से बातचीत शुरू की और उन्हें शांति समझौता में शामिल किया. दूसरे गुट तो सरकार के साथ समझौते वार्ता में शामिल हो गये लेकिन नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैंड के खापलांग गुट ने किसी तरह की शांति वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है. वो पहले की तरह भारतीय सैनिकों और गैर नागा लोगों पर हमला करता है. ये गुट भारत से अलग ग्रेटर नागालैंड की बात करता है. इस गुट के ज्यादातर नेता नागालैंड से बाहर रहते हैं और वहीं से वो राज्यभर में आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करते रहते हैं. यहां देखें वीडियो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget