एक्सप्लोरर

डोकलाम में विवाद, भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में किया जोरदार शक्ति-प्रदर्शन

Conflict at Doklam : कुछ हफ्ते पहले डोकलाम इलाके में चीन-भूटान की सेनाओं के बीच पेट्रोलिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. इसके पहले यहां 2017 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच 73 दिन लंबा फेस-ऑफ हुआ था.

Indian Army Exercise at 19,000 Feet : उत्तरी सिक्किम में हिमालय के पार जाकर तिब्बत के पठार-क्षेत्र में पहली बार भारतीय सेना ने शक्ति-प्रदर्शन किया. तिब्बत के पठार का ये इलाका भारतीय सीमा के अंतर्गत है, लेकिन चीन के साथ इस इलाके में तनातनी बनी रहती है. करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई पर इस इलाके में वर्ष 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच बड़ी झड़प हुई थी.

उत्तरी सिक्किम में भारतीय सेना की ब्रिगेड को ‘प्लेटू ब्रिगेड’ के नाम से जाना जाता है. पहली बार भारतीय सेना ने हिमालय के पार जाकर तिब्बत से सटे इलाकों में बड़ी एक्सरसाइज की है. पूर्वी हिमालय में स्थित यह इलाका देश के उच्चतम (19 हजार फीट) और सबसे ठंडे युद्धक्षेत्रों में से एक है.

बर्फ से जमी झील को पार कर सेना ने किया शक्ति प्रदर्शन

भारतीय सेना के मुताबिक, शक्ति-प्रदर्शन के दौरान टैंक, तोप, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. रॉकेट फायरिंग के जरिए भी सेना ने अपनी तैयारियों को परखा. पहली बार नदी-नालों और बर्फ से जमी झील को पार करने के लिए स्पेशल व्हीकल्स का इस्तेमाल किया गया. इस दौरान हाल ही में टाटा कंपनी से ली गई इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल (ICV) का भी इस्तेमाल किया गया.

उत्तरी सिक्किम के इस इलाके से ही तीस्ता नदी निकलती है और सिख-बौद्ध धर्मों की पवित्र गुरुडोंगमार झील भी इसी इलाके में है. यह दुनिया में सबसे ऊंचाई पर किसी भी सेना का बटालियन हेडक्वार्टर है, जिसे ‘बंकर’ के नाम से जाना जाता है.

-40 डिग्री सेल्सियस का इलाके में रहता है तापमान

माइनस (-) 40 डिग्री तक तापमान गिरने और पठार-क्षेत्र होने के कारण यहां ऑक्सीजन की बेहद कमी रहती है. ऐसे में शारीरिक तौर से मजबूत सैनिकों को यहां तैनात किया जाता है. आधुनिक उपकरणों और उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी से लैस, जिनमें से अधिकांश आत्मनिर्भर हैं, भारतीय सेना के जवान वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की दृढ़ता से रखवाली करते हैं.

सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं लेना चाहती है भारतीय सेना

पिछले साल भले ही भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख से सटी LAC पर डिसएंगेजमेंट करार हो गया है. लेकिन भारतीय सेना किसी भी तरह की कोई चूक का सामना नहीं करना चाहती. यही वजह है कि LAC के सिक्किम और अरुणाचल सेक्टर में सेना अपनी तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त रख रही है.

ये इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि कुछ हफ्ते पहले ही सिक्किम से सटे विवादित डोकलाम इलाके में चीन और भूटान की सेनाओं के बीच पेट्रोलिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. डोकलाम वही इलाका है जहां वर्ष 2017 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच 73 दिन लंबा फेस-ऑफ हुआ था.

डोकलाम में भारतीय सेना की मजबूत तैनाती के चलते चीनी सेना अब भूटान से टकराव की स्थिति में है. कभी विवादित इलाके के पास मिलिट्री-विलेज (सैन्य गांव) बसाकर तो कभी पेट्रोलिंग के नाम पर चीन अपना दबदबा बनाने की फिराक में है. क्योंकि भारत और भूटान के मैत्रीपूर्ण संबंध दुनिया से छिपे नहीं रहे हैं.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट और हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय ने लगाई वादों की झड़ी
सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट, हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय के बड़े वादे
'भाजपा के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति मुर्मू की नाराजगी पर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- साल में एक बार आएंगी तो...
'BJP के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति की नाराजगी पर बोलीं CM ममता, कहा- साल में एक बार...
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget