एक्सप्लोरर

सैनिकों को राशन के बदले कैश का विरोध करते हुए कर्नल ने भेजा सरकार को नोटिस

हाल ही में सरकार ने शांति-क्षेत्र ('पीस एरिया') में तैनात सेना के अधिकारियों का फ्री-राशन बंद कर प्रतिदिन 96 रुपये देने का फैसला किया है. इसीलिए कर्नल ने ये नोटिस जारी किया है.

नई दिल्ली : सैनिकों को राशन के बदले कैश देना का विरोध करते हुए सेना के एक कर्नल ने रक्षा सचिव को नोटिस देते हुए कहा है कि ये सरासर सर्विस नियमों के खिलाफ है. क्योंकि सेना में शामिल होने के लिए 1986 में जब यूपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो उसमें साफ तौर से लिखा था कि सैलरी के अलावा फ्री राशन दिया जायेगा.

जोधपुर में सेना की लीगल ब्रांच यानि जैग (जज एडवोकेट जनरल) में तैनात कर्नल मुकुल देव ने कहा है कि अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे. एबीपी न्यूज से बातचीत में कर्नल देव ने इस बात की तस्दीक कि उन्होंने रक्षा सचिव को नोटिस दिया है. लेकिन उन्होनें सर्विस रूल का वास्ता देते हुए कहा कि वे कैमरे पर बात नहीं कर सकते हैं.

दरअसल, हाल ही में सरकार ने शांति-क्षेत्र ('पीस एरिया') में तैनात सेना के अधिकारियों का फ्री-राशन बंद कर प्रतिदिन 96 रुपये देने का फैसला किया है. इसीलिए कर्नल ने ये नोटिस जारी किया है.

इस मामले पर रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि ये सातवें वेतन आयोग की सिफारिश थी जिसे सरकार ने लागू किया है. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कर्नल के नोटिस को सरकार ने शिकायत के तौर पर दर्ज कर लिया है और ग्रीवयेंस सेल ( Grievance Cell) को सौंप दी गई है, ताकि समय अवधि में जवाब दे दिया जाए.

आपको बता दें कि सेना में पहले सभी जवानों, जेसीओ और अधिकारियों को कैलोरी के हिसाब से राशन मिलता था. ये नियम अशांत-क्षेत्र और शांति-क्षेत्र (यानि डिस्टर्ब एरिया और पीस-स्टेशन) के लिए लागू था. लेकिन सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के बाद अब पीस स्टेशन में तैनात अधिकारियों को (लेफ्टिनेंट और कैप्टन से लेकर कर्नल-जनरल तक) 96 रूपये मिलेंगे. ये नियम 1 जुलाई से लागू हो गया है. लेकिन जवान और जेसीओ को पीस स्टेशन में अभी भी फ्री ड्राइ-राशन मिलता रहेगा.

एक अधिकारी को पहले 2400 कैलोरी प्रतिदिन के हिसाब से राशन मिलता था. लेकिन अब 96 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से महीना का करीब-करीब 3000 रूपये मिलेंगे.

एक अधिकारी को 1 जुलाई से पहले तक इस हिसाब से प्रतिदिन करीब 750 मिली दूध, 50 ग्राम चीज़, 20 ग्राम मक्खन, दो अंडे, 260 ग्राम मीट, 450 ग्राम आटा, 170 ग्राम सब्जी, 230 ग्राम फल, 110 ग्राम आलू, 60 ग्राम प्याज, 150 ग्राम गैस मिलती थी.

इस मामले पर अधिकारियों का तर्क है कि सेना की यूनिट्स अधिकतर पीस स्टेशन में ही युद्धभ्यास करती हैं. अधिकारियों का अधिकतर समय यहीं पर गुजरता है. ऐसे में अधिकारी कैसे अपना राशन खुद ढूंढ कर लाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget