एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: भारत और चीन के बीच हुई ब्रिगेड कमांडर लेवल की बैठक, करीब चार घंटे चली मीटिंग

दोनों देशों के बीच ब्रिगेड कमांडर लेवल की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और करीब दोपहर तीन बजे से मीटिंग खत्म हो गई.

नई दिल्ली: सीमा पर चल रहे तनाव के बीच लद्दाख के चुशुल में भारत और चीन के बीच आज ब्रिगेड कमांडर लेवल की बैठक हुई. ये बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और लगभग दोपहर 3 बजे खत्म हो गई. यानी ये मीटिंग करीब चार घंटे तक चली. दोनों देशों की सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कई बिंदुओं पर आमने-सामने हैं. भारत और चीन के सैनिक एक-दूसरे से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं.

बता दें कि ये बैठक गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई मीटिंग के बाद हुई. चार महीनों से पूर्व लद्दाख में जारी तनाव को खत्म करने के लिए दोनों नेताओं की बैठक में पांच सूत्री फॉर्मूले पर सहमति हुई.

क्या है ये पांच सूत्री फॉमूला?

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में जिन पांच सूत्री फॉर्मूले पर सहमति बनी उसमें पहला मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना शामिल है. दूसरा ये कि दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटें और उचित दूरी पर रहें. तीसरा- दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहे. चौथा- समझौते और प्रोटोकॉल को दोनों देश मानें और पांचवां ये कि तनाव बढ़ाने वाले कदम न उठाए जाएं.

दोनों नेताओं की बैठक के बाद ये माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सैन्य स्तर की बातचीत का सिलसिला तेज हो सकता है. इसी कड़ी में शुक्रवार को दोनों देशों के बीच बिग्रेड कमांडर लेवल की बैठक हुई.

भारत-चीन के बीच टेंशन की टाइमलाइन

15 जून को गलवान में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई. इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए. चीन के भी सैनिक बड़ी संख्या में हताहत हुए लेकिन उसने आंकड़े नहीं जारी किए.

इसके बाद 3 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने लद्दाख का दौरा किया और वहां के हालात का जायजा लिया. उन्होंने हिंसक झड़प में घायल हुए सैनिकों से भी मुलाकात की थी.

पीएम मोदी के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 जुलाई को लद्दाख पहुंचे थे और स्थिति की समीक्षा की थी.

29-30 अगस्त की रात को पैंगोंग लेक के दक्षिण में चीनी सेना से फिर झड़प हुई. चीन के सैनिकों ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इसे नाकाम कर दिया. चीनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा.

31 अगस्त को चुशुल में भारत और चीन के बीच ब्रिगेड स्तर की बैठक हुई. दोनों देशों के बीच हुई इस बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला.

राहुल गांधी का आरोप- प्रधानमंत्री चीन को हमारी जमीन से बाहर निकालने की जिम्मेदारी से इनकार कर रहे हैं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget