एक्सप्लोरर

आसमान पर राज करने की तैयारी! वायुसेना को मिलेंगे 12 नए सुखोई फाइटर जेट्स, जारी हुआ 10 हजार करोड़ का टेंडर

IAF News: भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन ताकत को बढ़ाने पर सरकार का खासा ध्यान है. वायुसेना की ताकत सुखोई-30 विमानों के जरिए बढ़ाई जाएगी.

Indian Air Force: भारत सरकार लगातार अपने सशस्त्र बलों को मजबूत कर रही है, ताकि दुश्मन मुल्कों से देश की सुरक्षा की जा सके. भारतीय सेना के साथ-साथ भारतीय वायुसेना को भी मजबूत करने पर काम चल रहा है. इसी कड़ी में वायुसेना के स्क्वाड्रन ताकत को बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 'हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड' (HAL) को 10 हजार करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है. इसके तहत वायुसेना के लिए 12 सुखोई-30 फाइटर जेट हासिल किए जाएंगे. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एचएएल दिसंबर के आखिर तक इस टेंडर पर जवाब देने वाला है. केंद्र सरकार की तरफ से ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब भारतीय वायुसेना को कम होती हवाई ताकत का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, पिछले 20 सालों में अलग-अलग हवाई दुर्घटनाओं में वायुसेना को 12 सुखोई-30 लड़ाकू विमानों को गंवाना पड़ा है. ऐसे में नए लड़ाकू विमानों के जरिए सरकार वायुसेना में पैदा हुए इस गैप को भरने का काम करेगी. 

स्वदेशी होंगे सुखोई लड़ाकू विमान

सभी लड़ाकू विमान भारत में हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड के जरिए बनाए जाएंगे. इसमें 60 फीसदी उपकरण स्वदेशी होने वाले हैं. भारतीय वायुसेना के पास इस तरह के 260 लड़ाकू विमान हैं. लेकिन जिन नए सुखोई-30 लड़ाकू विमानों को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा, वे पुराने सभी फाइटर जेट्स के मुकाबले ज्यादा आधुनिक होने वाले होंगे. एक बार टेंडर को लेकर एचएएल के बयान जारी करने के बाद लड़ाकू विमानों की डिलीवरी की तारीख भी सामने आएगी.

क्या है सुखोई-30 विमान की खासियत? 

सुखोई-30 एमकेआई एक मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है, जो कई तरह के हथियारों को संभालने के काबिल है. इसमें अस्त्र एमके-1 लॉन्ग रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल, ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल और कई तरह के बम फिट किए जा सकते हैं. सुखोई-30 एमकेआई 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जो तेज रफ्तार के साथ-साथ कम रफ्तार में भी कई तरह के ऑपरेशन अंजाम दे सकता है. इस लड़ाकू विमान में हवा में ही फ्यूल भरा जा सकता है. ये लंबी दूरी तक पेट्रोलिंग भी कर सकता है. 

वायुसेना सुखोई-30 एमकेआई और राफेल लड़ाकू विमान के साथ-साथ लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा तैयार करना चाहती है, जो टेक्टिकल के साथ-साथ रणनीतिक मिशन को अंजाम दे पाएं. 

यह भी पढ़ें: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget