एक्सप्लोरर

IAF: राफेल, सुखोई-मिराज, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का 'शक्ति प्रदर्शन', देखें Video

IAF Exercise: भारतीय वायुसेना समय-समय पर अपनी क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए हवाई अभ्यास करती रहती है. इसमें वायुसेना के सभी ताकतवर विमानों का इस्तेमाल किया जाता है.

Air Force Exercise: भारतीय वायुसेना शनिवार (6 अप्रैल) को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर रिहर्सल कर रही है. इस दौरान वायुसेना के कुछ सबसे दमदार लड़ाकू विमान अपनी क्षमताओं से दुनिया को वाकिफ करवाएंगे. शनिवार की एक्सप्रेस-वे पर विहानों की रिहर्सल होने वाली है, जबकि मुख्य युद्धाभ्यास रविवार (7 अप्रैल) दोपहर को होने वाला है. युद्धाभ्यास को देखते हुए एंटी मिसाइल और ड्रोन सिस्टम को तैनात किया गया है.

वायुसेना खतरनाक ऑपरेशन के लिए अपनी क्षमताओं और तैयारियों का जायजा लेने के लिए ये रिहर्सल कर रही है. भारतीय वायुसेना ने 302 किमी लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के 3.5 किमी की दूरी पर आईएल-76 विमान में स्थित एयरबोर्न चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली और एंटी-मिसाइल प्रणाली तैनात की है. एक्सप्रेस-वे के हवाई पट्टी पर शनिवार और रविवार को लड़ाकू एवं मालवाहक विमान और हेलीकॉप्टर पर उड़ान भरेंगे और टचडाउन करेंगे.

सुखोई-30 विमान का वीडियो आया सामने

वहीं, वायुसेना ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पास स्पेशल लैंडिंग एक्सरसाइज की शुरुआत भी कर दी है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एयरफोर्स के सुखोई-30 एमकेआई विमान को टचडाउन करते हुए देखा जा सकता है. विमान को हवा में काफी दूर तक उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं. वायुसेना ने 2017 में भी इसी तरह का एक युद्धाभ्यास किया था, जिसमें कुल मिलाकर 16 विमानों ने हिस्सा लिया था. 

एक्सरसाइज में कौन से लड़ाकू विमान शामिल?

7 अप्रैल को होने वाले युद्धाभ्यास से पहले जगुआर, सुखोई, मिराज-17, कैरियर एयरक्राफ्ट, हरक्यूलिस-सी जैसे विमान उड़ान भरने वाले हैं. युद्ध तैयारियों का टेस्ट करने के लिए हो रही एक्सरसाइज में ग्लोबमास्टर सी-17 एयरक्राफ्ट कैरियर, तेजस लड़ाकू विमान, चिनूक, अपाचे और प्रचंड हेलीकॉप्टर सहित वायुसेना के कुछ सबसे खतरनाक विमान हिस्सा लेने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि इनमें से कुछ विमानों को हवाई करतब करते हुए भी देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Gagan Shakti War Drill: पाकिस्तान से लगे बॉर्डर पर तेजस, राफेल और सुखोई ने बरसाए बम, उड़ी दुश्मनों की नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget