एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: राजनाथ सिंह बोले- नेपाल के साथ 'गलतफहमियों' को बातचीत के जरिए दूर कर लेगा भारत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पड़ोसी देश नेपाल के साथ 'गलतफहमियों' को बातचीत के जरिए दूर कर लेगा. उन्होंने आगे कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी और बोटी का संबंध है.

नई दिल्ली: भारत द्वारा लिपुलेख दर्रे तक बनाई गयी सड़क के पूरी तरह भारतीय क्षेत्र में होने की बात पर जोर देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार नेपाल के साथ 'गलतफहमियों' को बातचीत के जरिए हल करने में विश्वास रखती है.

भारत और नेपाल के बीच ‘रोटी और बेटी’ का संबंध- राजनाथ सिंह 

राजनाथ ने उत्तराखंड के लिए एक डिजिटल रैली में दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके बीच ‘रोटी और बेटी’ का संबंध है और दुनिया की कोई ताकत इसे तोड़ नहीं सकती. उन्होंने कहा,‘हमारे बीच केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध नहीं हैं बल्कि आध्यात्मिक संबंध भी हैं और भारत इसे कभी भूल नहीं सकता।’

राजनाथ ने आगे कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध कैसे टूट सकते हैं? दरअसल, नेपाल की संसद ने शनिवार को देश के नए राजनीतिक नक्शे को अद्यतन करने के लिए संविधान में संशोधन के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया हैं. वह सीमा पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तीन इलाकों पर अपना दावा कर रहा है.

नेपाल के साथ गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर किया जाएगा- राजनाथ

राजनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि भारत द्वारा बनाई गई सड़क से यदि नेपाल के लोगों में कोई गलतफहमी हुई है तो उसे बातचीत के जारिए दूर किया जाएगा. रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत के लोगों के मन में नेपाल के लिए कोई कड़वाहट हो ही नहीं सकती. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, तीन तलाक को समाप्त करने जैसे वादों को पूरा किया है. उन्होंने कहा कि नेताओं के वादों और उनके कामों में जो अंतर है उसने ‘विश्वसनीयता का संकट’ पैदा कर दिया था लेकिन मोदी सरकार ने पार्टी के घोषणापत्र में कही गई बातों पर अमल करके इस पर विजय पाई है.

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र: ठाकरे सरकार में चल रही तकरार, कांग्रेस ने कहा- हमारे साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए और सख्त हुए नियम, उल्लंघन करने पर देना होगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget