एक्सप्लोरर

Weather News: बारिश, ठंड और बर्फबारी, अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा देश का मिजाज, जानें मौसम का पूरा हाल

Weather Update: हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा.

India Weather Forecast: मौसम विभाग ने मंगलवार (6 दिसंबर) को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई थी. आज (7 दिसंबर) शाम और कल (8 दिसंबर) की सुबह तक एक चक्रवाती तूफान के रूप में उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से दूर दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में पहुंचने का अनुमान लगाया गया है.

8 से 10 दिसंबर के दौरान उत्तर तमिलनाडु, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 9 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के बीच है. देश के उत्तरी भागों में यह लगभग सामान्य बताया गया है.

कहां-कहां होगी बारिश

8 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के आस-पास के क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ एक जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

9 दिसंबर को उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और इससे सटे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की काफी संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर आंतरिक तमिलनाडु और आसपास के रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

10 दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

मछुआरों को सलाह

7 दिसंबर को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने का पूर्वानुमान है. 7, 8 और 10 दिसंबर को दक्षिण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और श्रीलंका के तटों से लगे समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है और 09 दिसंबर इसके उच्च श्रेणी में रहने का पूर्वानुमान जताया गया है.

मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को सलाह दी गई है कि 7 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, 10 दिसंबर तक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, 9 दिसंबर तक श्रीलंका के तटों के आस-पास और 10 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट और मन्नार की खाड़ी के साथ वाले समुंद्री इलाकों में अपनी नौकाएं न ले जाएं.

कहां-कहां बर्फबारी

8 से 10 दिसंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अलग-अलग जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

अगले 2 दिनों के दौरान पूर्व और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है और बाद के 2 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. आज और कल (7-8 दिसंबर को) महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

उत्तरी भारत का न्यूनतम तापमान और कोहरे की स्थित

अगले 3-4 दिनों के दौरान देश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. आज (7 दिसंबर) को सुबह हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. 7-8 दिसंबर को हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 7-8 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

यह भी पढ़ें- 7th December History: आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर किया था अटैक, तो तालिबान ने सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget