एक्सप्लोरर

7th December History: आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर किया था अटैक, तो तालिबान ने सरेंडर

Trending News: आज 7 दिसंबर है. बाकी दिनों की तरह इस दिन के नाम भी कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं, जिनका अलग-अलग महत्व है. इन सबसे अलग 7 दिसंबर 2 ऐसी बड़ी घटनाओं का गवाह है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है.

Historical Events on 7 December: दिसंबर के दूसरे हफ्ते का आज तीसरा दिन (7 दिसंबर) है. बाकी दिनों की तरह इस दिन के नाम भी कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं, जिनका अलग-अलग महत्व है. पर इन सबसे अलग 7 दिसंबर 2 ऐसी बड़ी घटनाओं का गवाह है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. दरअसल 7 दिसंबर 1941 को जापान के बमवर्षकों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए. हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे.

इसके अलावा 7 दिसंबर 2001 को अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरूआत हुई. अफ़ग़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालिबान नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद कट्टरपंथियों ने अपना यह महत्वपूर्ण गढ़ छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि इन दोनों घटनाओं के अलावा कई और बड़ी और ऐतिहासिक घटनाएं 7 दिसंबर के नाम दर्ज हैं. आइए डालते हैं उस पर एक नजर.

7 दिसंबर का इतिहास

  • 1782 : आज ही के दिन मैसूर के हैदर अली का निधन हुआ था.
  • 1825 : भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंचा था.
  • 1941 : जापानी सेनाओं ने हवाई में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया था.
  • 1975 : ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया था.
  • 1988 : उत्तर पश्चिम आर्मिनिया में भीषण भूकंप के कारण कई शहर तबाह हो गए.
  • 1995 : संचार उपग्रह इन्सेट 2 सी का प्रक्षेपण आज ही के दिन किया गया था.
  • 2001: तालिबान ने कई हफ्ते की अमेरिकी बमबारी के बाद अपना धार्मिक गढ़ कंधार छोड़ने का फैसला किया था.
  • 2004 : अफगानिस्तान में हामिद करजई ने पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली.

ये भी पढ़ें

IND vs BAN: पहले वनडे में मिली हार का बदला लेने उतरेगी रोहित एंड कंपनी, टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, जानिए संभावित प्लेइंग XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
विपक्ष की रामलीला मैदान रैली के चलते व्यापारियों को कितना नुकसान? CTI चेयरमैन ने बताया
विपक्ष की रामलीला मैदान रैली के चलते व्यापारियों को कितना नुकसान? CTI चेयरमैन ने बताया
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे पर विचार करेगी तमिलनाडु सरकार? विजय के मंत्री का बड़ा बयान
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे पर विचार करेगी तमिलनाडु सरकार? विजय के मंत्री का बड़ा बयान
सिद्धारमैया स्टिंग केस: करोल बाग से खरीदा गया था मोबाइल, पुलिस के खुलासे से गरमाई कर्नाटक की सियासत
सिद्धारमैया स्टिंग केस: कुमार स्वामी के घर कैसे पहुंचा फोन? पुलिस के खुलासे से गरमाई सियासत

वीडियोज

INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला से हटाएंगे ज्ञानेश- विपक्ष की जंग कब तक शेष! | ABP
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally EXCLUSIVE Drone Video: विपक्ष की महारैली फ्लॉप? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget