एक्सप्लोरर

'पानी और खून साथ नहीं बहेगा, लेकिन आप क्रिकेट साथ खेलेंगे' ऑपरेशन सिंदूर पर ओवैसी ने संसद में क्या-क्या कहा?

Owaisi Counters Modi government: ओवैसी ने पीएम मोदी के बयान 'खून और पानी साथ नहीं बह सकते' पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब पाकिस्तान से व्यापार और पानी रोका गया है, तो फिर क्रिकेट मैच कैसे खेले जा सकते हैं.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. ओवैसी ने कहा, 'पीएम मोदी ने खुद कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं हो सकते. फिर बैसरन घाटी में मारे गए लोगों के बाद सरकार का जमीर कैसे क्रिकेट मैच की इजाजत दे सकता है?'

ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ जारी व्यापार बंदी का हवाला देते हुए कहा, 'अगर उनकी कश्ती हमारे पानी में नहीं आ सकती तो फिर किस सूरत से आप क्रिकेट मैच खेलेंगे?' उन्होंने सरकार से पूछा कि जब आप खून और पानी के सिद्धांत पर अडिग हैं, तो फिर पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने की नीति कैसे जायज ठहराई जा सकती है.

ओवैसी ने कहा, 'बैसरन घाटी में जिन लोगों की जान गई, उनके लिए क्या सरकार का जमीर नहीं जागा? आपने व्यापार बंद कर दिया, उनकी नावें हमारे पानी में नहीं आ सकतीं, फिर किस मुंह से आप क्रिकेट खेलेंगे? मेरा जमीर गवारा नहीं करता कि मैं वो मैच देखूं.'

ओवैसी बोले-जवाबदेही किसकी?
उन्होंने सरकार से पूछा कि जो चार लोग हमारी सीमा में घुसे और नागरिकों की हत्या की, उनकी जवाबदेही किस पर तय होगी? ओवैसी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल की भारी कमी है. पहले कहा गया कि बैसरन घाटी बंद है, फिर पता चला कि वह तो साल भर खुली रहती है (बारिश छोड़कर). यह नीति में विरोधाभास है.

'पाकिस्तान और इजरायल दोनों विफल देश हैं'
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान और इजरायल दोनों विफल देश हैं, और पाकिस्तान का सेनाध्यक्ष उस देश के राष्ट्रपति से खाना खा रहा है जिसके भाषण से हमारे लोग मारे गए. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, 'अगर यही हमारी विदेश नीति की सफलता है, तो यह शर्म की बात है.'

सीजफायर का ऐलान कोई विदेशी क्यों करे?
उन्होंने कहा कि एक गोरा (विदेशी) व्हाइट हाउस में बैठकर सीजफायर का ऐलान करेगा और हम मान लेंगे? यही क्या हमारा राष्ट्रीय स्वाभिमान है? क्या हमारी सेना और पायलटों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा? ओवैसी ने कहा कि अमेरिका को हम दोस्त मानते हैं, फिर यह कैसी दोस्ती है कि हम उन्हें कुछ कह भी नहीं पा रहे?

क्या हमने चीन से सवाल पूछा?- ओवैसी
ओवैसी ने सरकार से पूछा कि क्या भारत ने कभी चीन से पूछा कि वह पाकिस्तान को हथियार क्यों देता है? अगर भारत विश्वगुरु बनने का दावा करता है, तो उसे G7 देशों, खाड़ी देशों और अमेरिका को मनाना चाहिए कि पाकिस्तान को फिर से एफएटीएफ की निगरानी सूची में डाला जाए.

विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति मत कीजिए-ओवैसी
अंत में ओवैसी ने कहा कि सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने यह भी पूछा कि गलवान संघर्ष के समय जब अमेरिका ने मध्यस्थता की पेशकश की थी तो भारत ने उसे ठुकरा दिया, लेकिन आज ट्रंप सबसे पहले बयान दे देते हैं, क्या यह हमारी कूटनीतिक कमजोरी नहीं है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget