एक्सप्लोरर

Srinagar-Sharjah Flight: श्रीनगर-शारजाह उड़ान को लेकर भारत ने पाकिस्तान से किया अनुरोध, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के उपयोग की मांगी अनुमति 

Srinagar-Sharjah Flight: पाकिस्तान ने गो-फर्स्ट की श्रीनगर-शारजाह उड़ान अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है, जिसे लेकर राजनयिक माध्यमों से इस मामले को पाकिस्तान के समक्ष उठाया गया है.

Srinagar-Sharjah Flight:  भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि आम लोगों के हित को देखते हुए गो-फर्स्ट की श्रीनगर-शारजाह उड़ान को उसके हवाई क्षेत्र से होकर गुजरने की अनुमति दी जाए. सरकारी अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान ने मंगलवार को श्रीनगर-शारजाह उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं करने दिया था और उसे लंबे वायुमार्ग का इस्तेमाल करने को मजबूर किया था, जिस कारण विमान को गुजरात के ऊपर से होकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचने में देर हुई.

बता दें कि 'गो फर्स्ट' को पहले 'गो एयर' के नाम से जाना जाता था और 23 अक्टूबर से इसकी श्रीनगर से शारजाह के बीच उड़ान सेवा शुरू हुई थी, जिसका पिछले महीने कश्मीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया था. 

पहले परिचालन को दी थी मंजूरी

एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने 23, 24, 26 और 28 अक्टूबर को श्रीनगर-शारजाह सेक्टर पर गो फर्स्ट उड़ान के परिचालन को मंजूरी दी थी. सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पाकिस्तान ने उस उड़ान को 31 अक्टूबर से 30 नवंबर की अवधि के लिए मंजूरी को रोक दिया. सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा कि 'इस मामले को राजनयिक माध्यमों से तत्काल पाकिस्तान के समक्ष उठाया गया है और हमने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि जिन लोगों ने टिकट बुक करवाए हैं, उन आम लोगों के हित को देखते हुए इस उड़ान को पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी जाए.'

पाक एयरस्पेस से नहीं जाने पर हुई 40 मिनट की देरी

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने मंगलवार को इसकी अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान को गुजरात के ऊपर से होकर गुजरना पड़ा और इस वजह से यात्रा में 40 मिनट की देर हुई. वापसी में भी विमान को इतनी देर हुई. अधिकारियों ने कहा कि उड़ान सेवा को अनुमति देने से मना करने का पाकिस्तानी सरकार ने कोई कारण नहीं बताया है.

उन्होंने कहा कि उक्त उड़ान सेवा सप्ताह में चार बार परिचालित होती है और 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र का उपयोग करते हुए किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. हालांकि, गो-फर्स्ट ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

इसे भी पढ़ेंः
Covid Medicine: कोरोना से जंग में आया एक और 'हथियार', ब्रिटेन ने मर्क की गोली मोल्नुपिराविर को दी मंजूरी

PM Modi Diwali: नौशेरा में पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथ से खिलाई मिठाई, सेना के साथ मनाई दिवाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget