एक्सप्लोरर

'सांप्रदायिक मानसिकता', भारत ने रामनवमी टिप्पणी पर इस्लामिक देशों के ग्रुप OIC को लगाई फटकार

MEA On OIC: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ओआईसी ने खुले तौर पर सांप्रदायिक, पक्षपातपूर्ण और गलत दृष्टिकोण अपनाकर अपनी विश्वसनीयता खो दी है.

Ram Navami Violence Row: भारत ने रामनवमी हिंसा पर बयान के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की आलोचना की है. विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार (4 अप्रैल) को कहा कि हम उनके बयान की कड़ी निंदा करते हैं. ये उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है. रामनवमी (Ram Navami) पर शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा को ओआईसी ने मुस्लिमों पर हमला बताया था. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रामनवमी जुलूस के दौरान कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ओआईसी केवल भारत विरोधी ताकतों की ओर से प्रभावित हो ऐसे बयान देकर अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है. ओआईसी के सामान्य सचिवालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि रामनवमी के जुलूसों के दौरान भारत के कई राज्यों में मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने वाली हिंसा और बर्बरता पर चिंतित हैं. 

बिहारशरीफ की घटना का किया था जिक्र

इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने साथ ही 31 मार्च को बिहारशरीफ में एक भीड़ की ओर से मदरसे में आग लगाने का हवाला दिया और देश पर "इस्लामोफोबिया" का आरोप लगाया. पिछले सप्ताह रामनवमी के दौरान बंगाल, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हिंसा भड़क गई थी. भारत ने ओआईसी की जम्मू और कश्मीर के अनुचित संदर्भों की भी आलोचना की है. 

पाकिस्तान के मुद्दे को लेकर भारत ने लगाई फटकार

मानवाधिकार परिषद में जिनेवा में 31 मार्च को भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव सीमा पूजानी ने कहा था कि ओआईसी पाकिस्तान को आतंकवाद को छोड़ने और भारत के क्षेत्र पर अपना कब्जा हटाने के लिए कहने के बजाय, उसे भारत के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार के अपने नापाक एजेंडे को पूरा करने के लिए अपने मंच का दुरुपयोग करने दिया. उन्होंने कहा था कि फैक्ट ये है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र भारत का हिस्सा था, है और रहेगा. पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

Rahul Gandhi’s Disqualification: 'जो कांग्रेस का नहीं हुआ वो आपका क्या होगा', सिंधिया के बयान पर बोली कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget