एक्सप्लोरर

भारत ने समझौता एक्सप्रेस का परिचालन रोका, पाकिस्तान पहले ही कर चुका है रद्द

पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी ओर वाघा-लाहौर रेल मार्ग पर ट्रेन के फेरे रद्द कर दिये थे जबकि 27 यात्री भारतीय ट्रेन से पुरानी दिल्ली से अटारी पहुंचे थे. उनमें 24 भारतीय यात्री और तीन पाकिस्तानी यात्री थे.

नई दिल्लीः रेलवे ने बृहस्पतिवार से अपनी सीमा में भारत-पाकिस्तान समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को स्थगित करने का फैसला किया. वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि 'पूरी तरह से परिचालन कारणों' से यह निर्णय लिया गया, क्योंकि पाकिस्तान ने अपनी ओर इस सेवा को निलंबित कर दिया है. इस संबंध में यहां एक अधिसूचना जारी की गयी.

अधिकारियों के अनुसार पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के चलते पाकिस्तान ने अपनी तरफ पहले ही यह सेवा निलंबित कर दी थी. बृहस्पतिवार को रात आठ बजे दिल्ली से अटारी के लिए जो ट्रेन रवाना होने वाली थी, उसे भी रद्द कर दिया गया.

आदेश के अनुसार रेलवे बोर्ड ने अटारी स्पेशल एक्सप्रेस, दिल्ली-अटारी-दिल्ली, जो वाघा-लाहौर लिंक के साथ मिलकर समझौता या फ्रेंडशिप एक्सप्रेस नाम से जानी जाती है, के सभी परिचालनों को भी उसके अगले फेरे के दिन रविवार से रद्द कर दिया है.

सूत्र ने कहा, ''पाकिस्तान से कोई यात्री नहीं होने के चलते इस तरफ इसे चलाने का कोई तुक नहीं है. ट्रेन को पूरी तरह परिचालन कारणों से रद्द किया किया गया है. आशा है कि तनाव घट जाने के बाद हम इस सेवा को बहाल कर पायेंगे.'' सूत्रों के अनुसार समझा जाता है कि दोनों देशों के करीब 40 यात्री अटारी में फंसे हुए हैं.

पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी ओर वाघा-लाहौर रेल मार्ग पर ट्रेन के फेरे रद्द कर दिये थे जबकि 27 यात्री भारतीय ट्रेन से पुरानी दिल्ली से अटारी पहुंचे थे. उनमें 24 भारतीय यात्री और तीन पाकिस्तानी यात्री थे. यह ट्रेन बुधवार रात को 11 बजकर 20 मिनट पर नयी दिल्ली से रवाना हुई थी.

अधिकारियों के अनुसार वाघा स्टेशन मास्टर ने अपने अटारी समकक्ष को संदेश भेजा कि यात्री और पार्सल ट्रेन जो पाकिस्तान की तरफ से अटारी तक आती है, अगले आदेश तक नहीं आएगी.

इससे पहले दिन में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान और भारत के बीच वर्तमान स्थिति के मद्देनजर ट्रेन परिचालन बृहस्पतिवार को स्थगित कर दिया गया.

देनों देशों के बीच यह ट्रेन सेवा 22 जुलाई 1976 को शुरू हुई थी. यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन थी. लाहौर से सोमवार और बृहस्पतिवार को जबकि दिल्ली से बुधवार और रविवार को यह ट्रेन का संचालन होता था.

तीनों सेनाओं ने कहा- इस्लामाबाद की ओर से किसी भी उकसावे से निपटने के लिए हैं तैयार

ऐसे वक्त किसके साथ है विपक्ष? सुमित अवस्थी Tonight, फुलएपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?
भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ट्रंप का क्या है प्लान?
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget