एक्सप्लोरर

Coronavirus India: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों ने कैसी की है तैयारी? जानें

Delhi Covid- 19 Cases: भारत में कोविड -19 मामलों में बीते कुछ दिनों में खासा उछाल देखा गया है. 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रोजाना 2,994 से लेकर 4,435 ताजा संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं.

Coronavirus Cases Surge In India: भारत के कई हिस्सों में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार उछाल देखा जा रहा है. इसके साथ ही राज्य वायरस से निपटने के लिए बेहतर तैयारियों को अमलीजामा पहना रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार (7 अप्रैल) को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की.

बैठक में उन्होंने 10 और 11 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रव्यापी कोविड मॉक ड्रिल से पहले राज्यों की तैयारी की समीक्षा की. आइए जानते हैं देश के राज्यों ने कोरोना केसों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए क्या उपाय किए हैं.

दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 मार्च को प्रेस कांफ्रेंस की थी. इसमें सीएम ने कोरोना के हालातों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिया कि दिल्ली में कोरोना मरीजों के मामले बढ़ रहे हैं इसे लेकर पूरी तैयार रहे.

उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने को कहा है. इसके साथ ही कोविड टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.राज्य स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, "देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और इस मुद्दे को हल करने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार के जारी कोविड दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने और राज्य में कोविड परीक्षण और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का फैसला किया है.”

हरियाणा
हरियाणा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने सोमवार (3 अप्रैल) को एलान किया कि अगर 100 से अधिक लोग इकट्ठे होते हैं तो मास्क पहनना जरूरी होगा. विज ने आगे कहा कि खांसी और जुकाम जैसे लक्षणों वाले अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य होगा. कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी निर्देश जारी किए गए है. 

जम्मू और कश्मीर
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर ने कोविड के लिए जांच तेज कर दी है और अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है. निदेशक स्वास्थ्य कश्मीर मुश्ताक अहमद राठेर ने कहा, " कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तैयारियों को बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाए गए हैं और अस्पतालों और अन्य सुविधाओं में गहन परीक्षण शुरू कर दिया गया है. सभी संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 की तैयारियों का आकलन करने के लिए 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल को लेकर तैयार रहने को कहा गया है.”

कर्नाटक
कोरोना वायरस के केसों में उछाल को देखते हुए बेंगलुरु में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है. बीबीएमपी के स्वास्थ्य आयुक्त त्रिलोक चंद्रा के मुताबिक, "हम हर दिन करीब 3,500 टेस्ट करते हैं, खास तौर से आईएलआई (इन्फ्लुएंजा-जैसी बीमारी) और एसएआरआई (गंभीर तेज श्वसन संक्रमण) पर ध्यान केंद्रित करते हैं."

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन करने के लिए भी कहा है.

तमिलनाडु
सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ टीएस सेल्वा विनयागम के मुताबिक, राज्य में मास्क अनिवार्य होगा. उन्होंने बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी घर पर रहने की सलाह दी है.

गोवा
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी के बीच राज्य ने सरकारी अस्पतालों में इन-पेशेंट कोविड-19 परीक्षण शुरू कर दिया है. गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने ट्वीट किया, “मैंने @GoaGmc पर टीम को परिसर में जीनोम अनुक्रमण मशीन को एक्टिव करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव को इस बारे में सूचना दी गई है. हमने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एंटीजन परीक्षण का इस्तेमाल करते हुए सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जांच भी शुरू कर दी गई है.”

स्वास्थ्य मंत्री राणे ने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो आरटी-पीसीआर परीक्षण किए जा रहे हैं और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार जीनोम अनुक्रमण किया जाता है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को बूस्टर खुराक की जरूरत है तो लोगों का आपातकालीन टीकाकरण भी किया जा रहा है.

सिक्किम
सिक्किम सरकार ने गुरुवार (6 अप्रैल) को एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनने को कहा है. इसके साथ ही लोगों को वायरस के संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की भी सलाह दी गई है.

देश में अब तक आए कोविड-19 के केस
भारत ने पिछले 24 घंटों में कोविड -19 के 6,050 नए मामले दर्ज किए हैं. वहीं सक्रिय मामले 28,303 हैं. इस बीच, पिछले 24 घंटों में 2,334 वैक्सीन की खुराक दी गई. कोविड-19 के वजह से अब तक कुल 5,30,943 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या 4,41,85,858 है.

भारत में कोविड -19 मामलों में पिछले कुछ दिनों में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल को तक 2,994 से लेकर 3,641 मामले दर्ज किए गए हैं. 5 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के 4,435 केस आए. बीते दिनों में देश में कोरोना संक्रमण के केसों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases: झारखंड में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अलर्ट, मनसुख मंडाविया से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget