एक्सप्लोरर

UNSC Open Debate: भारत ने फिर दिखाया दुनिया को आईना, UNSC की ओपन डिबेट में राजदूत ने की ये खास मांग

UNSC News: भारत की तरफ से बोलते हुए आर. रविंद्र ने कहा कि बड़े देशों या समूहों की ओर से अपने खुद के संकीर्ण हितों के लिए बातचीत की प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाना बहुपक्षीय भावना के लिए नुकसानदायक है.

India Statement at the UNSC Open Debate: भारत ने एक बार फिर दुनिया के मंच पर खूब वाहवाही बटोरी है. दरअसल, राजदूत आर. रविंद्र, चार्ज डी'अफेयर्स और डीपीआर ने यूएनएससी ओपन डिबेट में भारत की तरफ से जो भाषण दिया है, उसकी काफी चर्चा हो रही है.

आर. रविंद्र ने अपने भाषण में कहा, "...हालांकि हम एक और विश्व युद्ध को रोकने में सफल हो गए हैं, लेकिन इससे संयुक्त राष्ट्र की बढ़ती जटिल वैश्विक चुनौतियों जैसे आतंकवाद, महामारी, जलवायु परिवर्तन, उभरती प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न खतरे, साइबर हमले और नन स्टेट एक्टर्स की विघटनकारी भूमिका का जवाब देने में असमर्थता की वास्तविकता नहीं छुपती."

बताया बहुपक्षीय प्रणाली के फेल होने का कारण

आर. रविंद्र ने आगे कहा, "जैसा कि हम अभी देख रहे हैं, बहुध्रुवीयता (मल्टीपोलैरिटी) यहां बनी रहेगी. बहुपक्षीय प्रणाली (Multilateral System) के असफल होने का मुख्य कारण यह है कि यह अब भी 1945 के पुराने द्विआधारी दृष्टिकोण में फंसी हुई है, जो इस सुरक्षा परिषद की संरचना में स्पष्ट रूप से रिफ्लेक्ट होती है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को बताया जरूरी

आर. रविंद्र ने आगे कहा कि इसलिए सुधारित बहुपक्षवाद पर भारत की स्थिति का मूल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के आह्वान में निहित है, जो आज की समकालीन वास्तविकताओं को दर्शाता है. आइए हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों पर समयबद्ध वार्ता के लिए फिर से प्रतिबद्ध हों. बड़े देशों या समूहों की ओर से अपने खुद के संकीर्ण हितों के लिए बातचीत की प्रक्रियाओं और सिस्टम को नुकसान पहुंचाना बहुपक्षीय भावना के लिए काफी नुकसानदायक है और जहां भी आवश्यक हो, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए."

भारत लगातार कर रहा वैश्विक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग 

उल्लेखनीय है कि वैश्विक व्यवस्थाओं में सुधार एक ऐसा मुद्दा रहा है जिसे भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वैश्विक मंच पर उठाते रहे हैं. 1945 में संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य भारत ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रारूपण में सक्रिय भूमिका निभाई थी और यूएनएससी में सुधार का मुखर समर्थक रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अपने समापन भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक व्यवस्थाओं को वर्तमान की वास्तविकताओं के अनुरूप बनाने के अपने रुख को दोहराया था और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का उदाहरण दिया था. तब प्रधानमंत्री मोदी ने रेखांकित किया था कि जब संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी, उस समय की दुनिया आज से बिल्कुल अलग थी. उस समय संयुक्त राष्ट्र में 51 संस्थापक सदस्य थे. आज संयुक्त राष्ट्र में शामिल देशों की संख्या लगभग 200 है. इसके बावजूद यूएनएससी में स्थायी सदस्य अब भी वही हैं.

ये भी पढ़ें

HD Revanna on Prajwal Revanna: 'गलत किया तो उसे फांसी पर लटकाओ', प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने कर दी मांग, डीजीपी को बताया 'नालायक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget