एक्सप्लोरर

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इन खास मुद्दों पर हुई चर्चा, जानें कनाडा पर क्‍या बोले एस जयशंकर?

India-Australia Talks: भारत ने जी20 अध्‍यक्षता के ल‍िए ऑस्‍ट्रल‍िया के मजबूत समर्थन की सराहना की है. साथ ही ऑस्‍ट्रेल‍िया के सामने कनाडा को लेकर उसके दृष्‍ट‍िकोण को भी स्‍पष्‍ट क‍िया है.  

Foreign Ministers Framework Dialogue: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (21 नवंबर) को विदेश मंत्रियों के फ्रेमवर्क डायलॉग को लेकर दिल्ली में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की. दोनों देशों के नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर खास चर्चा भी हुई. दोनों के बीच यह मुलाकात हैदराबाद हाउस में हुई. इसके बाद एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ एक ज्‍वाइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को भी संबोधित किया. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए व‍िदेश मंत्री जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में वास्तविक गति आ रही है. पीएम एंथोनी अल्बानीज जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सितंबर में भारत में थे. उन्‍होंने भारत की जी20 अध्यक्षता को लेकर क‍िए गए ऑस्ट्रेलिया के मजबूत और लगातार समर्थन के लिए विदेश मंत्री पेनी वोंग के प्रत‍ि धन्यवाद व्‍यक्‍त क‍िया. 

उन्‍होंने इस बात का भी ज‍िक्र किया कि अभी 14वें विदेश मंत्री फ्रेमवर्क डायलॉग का समापन किया गया है. हमारे बीच बहुत अच्छी चर्चा हुई, जिसमें वास्तव में बहुत सारे विषयों को शामिल किया गया. 

'दोनों देशों के बीच क्वाड पर हुई विस्तार से चर्चा'  

व‍िदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "हमने आज क्वाड पर कुछ विस्तार से चर्चा की है. क्वाड ने पिछले कुछ सालों में काफी प्रगति की है. ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर हम आपस में एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं. नए कन्‍वर्जेंश और सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने के लिए रास्‍ते को आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति है. आज की चर्चा इस बात पर थी कि हम क्वाड में और क्या जोड़ सकते हैं..."

'भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ की सुरक्षा मसलों पर व्यापक चर्चा' 

उन्‍होंने यह भी कहा, "...हमने सुरक्षा मसलों पर व्यापक तौर पर चर्चा की है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ बढ़ते तालमेल को साझा किया है और इसके मूल में वास्तव में स्वतंत्र, खुली, समावेशी, समृद्ध और नियम-आधार इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक साझा प्रतिबद्धता है." 

'आतंकवाद, कट्टरवाद और उग्रवाद पर हुई खास बातचीत' 

उन्‍होंने बताया क‍ि पेरी वोंग के साथ आतंकवाद, कट्टरवाद और उग्रवाद को लेकर भी खास चर्चा की है. हमने एफएटीएफ समेत तमाम मंचों पर बहुत निकटता से सहयोग किया है. उन्‍होंने बताया क‍ि क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को केंद्र में रखते हुए भी उन पर विस्तार से चर्चा की गई है. पश्‍चि‍म एशिया या मध्य पूर्व के वर्तमान हालात क्‍या हैं... दक्षिण पूर्व एशिया, आसियान पर भी चर्चा हुई.  

'कनेक्टिविटी, विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देने पर सहमत‍ि' 

उन्‍होंने इस बात पर भी बल द‍िया क‍ि नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की दिशा में काम करना जारी रखेंगे. अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन की स्वतंत्रता का समर्थन भी करेंगे और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हुए सभी के लिए कनेक्टिविटी, विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देंगे..."

'उग्रवाद और कट्टरवाद को स्‍थान दे रहा है कनाडा'  

व‍िदेश मंत्री ने ऑस्‍ट्रेल‍िया-कनाडा के बीच राजयन‍िक संबंधों पर भी चर्चा की है. उन्‍होंने कहा क‍ि ऑस्‍ट्रेल‍िया के साथ भारत और कनाडा, दोनों देशों के अच्‍छे संबंध हैं. भारत के साथ कनाडा के संबंधों को लेकर भी ऑस्‍ट्रेल‍ियाई समकक्ष के साथ चर्चा हुई है. इस चर्चा को करने के पीछे का एक मकसद यह भी रहा है कि ऑस्‍ट्रेल‍िया, कनाडा के मुद्दे पर भारत का दृष्‍ट‍िकोण जान सके.  हमारे दृष्टिकोण से, हमारा मुख्य मुद्दा वास्तव में वह है जो कनाडा में उग्रवाद और कट्टरवाद को स्‍थान दे रहा है. 

यह भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया असाधारण चुनौतियों से निपटने के लिए संबंधों को करेंगे और मजबूत, जानें नेताओं ने क्या कुछ कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget