एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ईरान ने किए हमले तो भारत ने कहा, 'कई देश आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हैं'

ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल-अदल के दो बड़े ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था. इसको लेकर भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है.

Iran Attack: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ईरान की ओर से एयरस्ट्राइक किए जाने के मामले पर भारत सरकार ने भी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कई देश आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई करते हैं. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, ''ये ईरान और पाकिस्तान के बीच का मामला है. जहां तक भारत का सवाल है, आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की स्थिति है. हम उन कार्रवाइयों को समझते हैं जो देश अपनी आत्मरक्षा में करते हैं.''

ईरान ने अपनी सीमा से लगे पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार (16 जनवरी) को आतंकी संगठन जैश अल-अदल के दो बड़े ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था. ईरान के सरकारी मीडिया ने मंगलवार को ही इसकी जानकारी दी थी.

ईरान के एक्शन पर क्या बोला पाकिस्तान?

अगले दिन बुधवार (17 जनवरी) को पाकिस्तान ने ईरान की ओर से लिए गए एक्शन की कड़ी निंदा की और इसे उसकी संप्रभुता और हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन करार दिया. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है ऐसी कार्रवाई पड़ोसी के साथ द्विपक्षीय विश्वास को कमजोर कर सकती है.

बता दें कि भारत हमेशा से आतंकवाद और खासकर पाकिस्तान की धरती से चलने वाले आतंकवाद को लेकर हमेशा से वैश्विक स्तर ध्यान खींचता आया है और आतंकियों के मंसूबों पर कार्रवाई भी करता आया है. हाल में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर कहा था कि देश का मूड दूसरा गाल बढ़ाने का नहीं है.

पाकिस्तान ने बुलाया अपना राजदूत

पाकिस्तान ने ईरानी कार्रवाई के बाद बुधवार को तेहरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया और सभी आगामी उच्च स्तरीय द्विपक्षीय यात्राएं निलंबित कर दीं. पाकिस्तान ने इस्लामाबाद से ईरान के राजदूत को भी निष्कासित कर दिया. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘पिछली रात ईरान की ओर से बिना उकसावे के पाकिस्तान की संप्रभुता का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन किया जाना अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन है. यह गैर कानूनी कार्रवाई बिल्कुल अस्वीकार्य है और उसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता.’’ उसने कहा, ‘‘पाकिस्तान को इस अवैध कृत्य का जवाब देने का हक है. इसके परिणामों की पूरी जिम्मेदारी ईरान पर होगी.’’

कहां हुए थे हमले?

ईरान की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कुहे सब्ज नामक इलाके में सुन्नी आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के दो ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में दो बच्चों की जानें चली गईं और तीन अन्य लोग घायल हो गए. पूर्व में इस आतंकी संगठन की ओर से भी ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले किए जाते रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- आतंकियों पर हमले से बौखलाया पाकिस्तान, ईरान के राजदूत को किया निष्कासित, तेहरान से अपने एंबेसडर को वापस बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget