एक्सप्लोरर

HMPV Virus New Case: चीन के खतरनाक HMPV का एक और केस मिला, जानें देश में कहां-कहां फैल गया वायरस

HMPV Virus: भारत में HMPV के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से देशभर में चिंता बढ़ गई है. असम में इस वायरस का पहला केस सामने आया और इसके बाद अलग-अलग राज्यों में इसके मामलों में इजाफा हुआ.

Respiratory Issues: भारत में कोरोना वायरस जैसे HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. जानकारी के अनुसार असम के डिब्रूगढ़ में 10 महीने के बच्चे में HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे देश में इस वायरस के कुल मामलों की संख्या 16 हो गई है. बच्चे का इलाज असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (AMCH) में चल रहा है. फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को सर्दी-जुकाम के लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके अलावा पुडुचेरी में भी एक तीन साल के बच्चे में HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन वह अब पूरी तरह से ठीक हो चुका है.

HMPV के सबसे ज्यादा मामले गुजरात में देखे गए हैं, जहां कुल 4 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में 3, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2 और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम और पश्चिम बंगाल में एक-एक केस की जानकारी मिली है. इस बढ़ते खतरे को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने सतर्कता बढ़ा दी है. पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है, वहीं गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं. हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग को HMPV मामलों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया गया है.

HMPV संक्रमण से सर्दी, खांसी और कोविड-19 जैसे लक्षण

HMPV संक्रमण से पीड़ित मरीजों में सर्दी, खांसी और कोविड-19 जैसे लक्षण नजर आते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है. विशेष रूप से 2 साल से कम उम्र के बच्चों में ये वायरस ज्यादा खतरे की वजह बन रहा है. केंद्र सरकार ने राज्यों को इस संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ‘इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस’ और ‘सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज’ जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है.

चीन में HMPV बढ़ने के बावजूद भारत में मामले स्थिर

केंद्र सरकार ने ये भी स्पष्ट किया कि सर्दी के मौसम में HMPV का संक्रमण चीन में बढ़ने के बावजूद भारत में इस तरह की बीमारियों के मामलों में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है. सरकार ने चीन में बढ़ते फ्लू के मामलों की वजह से पैदा हुई स्थिति पर नजर रखी हुई है और WHO से समय-समय पर अपडेट हासिल करने को कहा है. भारत में फ्लू जैसी बीमारियों के मामलों पर निगरानी रखने के लिए ICMR और IDSP की ओर से एक मजबूत सिस्टम बनाया गया है.

ICMR ने टेस्टिंग सुविधाएं बढ़ाई

भारत सरकार ने ये भी कहा कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के मामलों पर निगरानी रखने के लिए सिस्टम पहले से मौजूद है और इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के मामलों में कोई असामान्य बढ़त नहीं हुई है. एहतियात के तौर पर ICMR HMPV के मामलों पर लगातार नजर रखेगा और HMPV की टेस्टिंग करने वाली लैब की संख्या बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: ठंड में गिरे ओले, बारिश ने बिगाड़ा मिजाज, कोहरा-सर्द हवाओं ने बढ़ाई टेंशन, जानें यूपी-बिहार, राजस्थान समेत उत्तर भारत का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget