एक्सप्लोरर

Covid Update: भारत में नए कोरोना केस कितने? 90 हजार के करीब लोगों ने 1 दिन में लगवाई वैक्सीन, जानें नया अपडेट

Covid News: आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3 हजार 380 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है.

India Corona News: भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) का खतरा अभी टला नहीं है. देश में पिछले 24 घंटों में 163 नए केस सामने आए हैं. नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 76 हजार 678 हो गई. वहीं एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 हजार 380 रह गई है. कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुए पिछले एक दिन में कुल 87 हजार 723 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार (23 दिसंबर) की सुबह आठ बजे जारी नए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 9 और लोगों की मौत हुई. इसके बाद जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 690 पर पहुंच गई है. 20 मामलों में ऐसे 6 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं. मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 3 मामले सामने आए हैं, उनमें से महाराष्ट्र से 2 और दिल्ली से एक मरीज था.

एक्टिव मरीजों की संख्या घटी

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3 हजार 380 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 22 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है.

देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 42 हजार 608 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.03 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. 

कोविड के पुराने आंकड़े

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Pakistan: इस्लामाबाद में पुलिस चेकिंग के दौरान कार सवार ने खुद को उड़ाया, एक पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आतंक से नक्सलवाद तक कसी नकेल', शाह ने बताया कैसे मजबूत हुई आंतरिक सुरक्षा
'आतंक से नक्सलवाद तक कसी नकेल', शाह ने बताया कैसे मजबूत हुई आंतरिक सुरक्षा
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की टीम ने किया सर्वे
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन! सुप्रीम कोर्ट की टीम ने किया सर्वे
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट के लिए विजय सरकार ने 2 जगहों को किया शॉर्टलिस्ट, क्या है पूरा मामला
चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट के लिए विजय सरकार ने 2 जगहों को किया शॉर्टलिस्ट, क्या है पूरा मामला

वीडियोज

MP Sagar Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड के तार यूपी से जुड़े !। CM Mohan Yadav। MP Liquor Case
Kharge On PM Modi: विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा कटाक्ष, ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे भड़के
UP-Bihar Flood Alert: रौद्र रूप में गंगा..UP -Bihar -Jharkhand में हाहाकार। Flood Alert
Abhishek Malhan ने खोले Roadies Rebirth के राज, Elvish Yadav और Prince Narula पर कही बड़ी बात
Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर
दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर
Watch: दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Wired Earphones लगाकर भी चार्ज कर सकते हैं फोन! नहीं ब्लॉक होगा पोर्ट, जानें ट्रिक
Embed widget