एक्सप्लोरर

'आपको बदला लेना है, आप रो नहीं सकते', पाकिस्तान के खिलाफ जंग में शहीद बड़े भाई को याद कर जीडी बख्शी की आंखों से निकले आंसू

Major General GD Bakshi: मेजर जनरल जीडी बख्शी ने 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में शहीद अपने बड़े भाई को याद किया. इस दौरान वे भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.

General GD Bakshi on 1965 Indo-Pak War: मेजर जनरल गगनदीप बख्शी (जीडी बख्शी) भारतीय सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी हैं. उन्होंने भारतीय सेना के जम्मू-कश्मीर राइफल्स में अपनी सेवाएं दीं हैं. बख्शी ने 1971 और 1999 कारगिल में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध भी लड़ा है. वह अपने तेज तर्रार और स्पष्ट बयानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जंग में शहीद अपने बड़े भाई को याद कर उनकी आंखों में आंसू आ गए.

मेजर जनरल जीडी बख्शी ने यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स पर एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की युद्ध में शहीद अपने बड़े भाई का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'मेरे एक बड़े भाई थे. वे काफी लंबे, सुंदर, स्मार्ट और एक क्रिकेटर थे. वे शहर के एक काफी चर्चित व्यक्ति थे. उन्होंने भारतीय सेना ज्वाइन की और एक कैप्टन रैंक के अधिकारी बने और 1965 के युद्ध में वो शहीद हो गए.'

लैंडमाइन फटने से शरीर के हो गए थे टुकड़े

जनरल बख्शी ने कहा, 'मेरे भाई के बदन के टुकड़े-टुकड़े उड़ गए क्योंकि एक लैंडमाइन फटा था. M-16 माइन, जो सबसे खतरनाक होता है. वो उछलकर छाती तक आता है और इंसान के शरीर को पूरी तरह से फाड़कर रख देता है.' उन्होंने कहा, 'मेरे भाई के शरीर के भी छोटे-छोटे टुकड़े हो गए थे. लोगों ने उनके शरीर के टुकड़ों को इकट्ठा करके फ्रंट लाइन में ही अंतिम संस्कार कर दिया था और हमारे में घर एक कांसे का कलश आया, जिसमें मेरे भाई की राख थी.'

बख्शी के आंखों में आ गए आंसू

उन्होंने कहा, 'उनकी पलटन का एक फौजी उनकी राख को आया था. उसने पूरे परिवार को दिलासा दिया कि उन्होंने बहुत बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन फिर मैंने उसे किनारे ले जाकर पूछा कि आखिर हुआ क्या था तो उसने कहा था कि यह बात अपने मां-बाप को मत बताना. माइन के फटने से उनके शरीर के चिथड़े-चिथड़े हो गए थे. हमने उनके शरीर के टुकड़े इकट्ठा किए थे.'

आपको बदला लेना है... जीडी बख्शी

यह बोलते हुए मेजर जनरल जीडी बख्शी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्होंने आगे कहा, 'उस फौजी ने मुझसे कहा था कि ‘साहब आप रो नहीं सकते. आपको बदला लेना है. मुझे आज तक उसके अल्फाज याद हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget